सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री से टोंक के लिए मांगी कई सौगाते
![]()
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने और नहरों का विस्तार करने, टोंक को रेल से जोड़ने आदि
.
व्यर्थ बह रहे पानी को सागर में डलवाएं
पायलट ने बताया कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर का निर्माण करवाकर उसके माध्यम से टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले के किसानों की यह लम्बे समय से प्रमुख मांग रही है। पायलट ने टोंक में नहरों का विस्तार करने की मांग भी की है।
टोंक में रेल की मांग
साथ ही पायलट सरकार से मांग की है कि टोंक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए पूर्व में स्वीकृत रेल लाईन परियोजना के कार्य में गति लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करवाया जाये। टोंक शहर के व्यवस्थित, आधुनिक एवं सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए टोंक में नगर विकास न्यास की स्थापना की जाए, युवाओं को कृषि की उन्नत शिक्षा के लिए राजकीय कृषि महाविद्यालय खोला जाए।
पायलट ने राज्य सरकार को भेजे गये बजट प्रस्तावों में मीसिंग लिंक एवं नोन पेचेबल सड़क विकास कार्यो, विभिन्न राजकीय विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने सहित नवीन संकाय व अतिरिक्त विषय प्रारम्भ करवाने, राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रमोन्नत करवाने व नवीन स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने तथा टोंक स्थित एनिकट्स के मरम्मत व सुदृ़ढ़ीकरण कार्यों के प्रस्ताव भिजवाकर आगामी बजट में शामिल किए जाने की मांग की है।

