श्रीगंगानगर में सर्दी का असर हो रहा कम:दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, मौसम ड्राई बना रहने से फसलों को नुकसान




श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होते ही मौसम साफ हो गया है। तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले तीन-चार दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही है। धूप के प्रभाव से कोहरे से राहत मिली है। इस बीच मौसम भी लगातार ड्राई बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस हफ्ते थोड़ा सर्दी का असर रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह तक सर्दी के दौर में गिरावट शुरू हो जाएगी। दिन में तेज धूप निकलने और तापमान बढ़ने से अभी फसलों को नुकसान है। जिससे उत्पादन में कमी होगी और दाने नहीं बनेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *