व्यापारियों ने दिए ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के सुझाव:एसपी की बैठक में साइबर क्राइम पर चर्चा हुई, हेलमेट पहनने की सलाह दी




जालोर SP शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के अध्यक्षता में पुलिस थाना जालोर में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र एवं शांति समिति सदस्यों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साइबर फ्रॉड के बारे में बताया बैठक के दौरान दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेल्मेट पहनने की अनिवार्यता, साइबर फ्रॉड से बचाव, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसहयोग से जागरूकता अभियान चलाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस को दें और यातायात नियमों के पालन में सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल व्यापार मंडल के लोगों ने एसपी से कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बैठक में सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान एएसपी मोटाराम, डीएसपी गौतम जैन, कोतवाल रामेश्वर लाल, शकरलाल बगेडिया, लालाराम, प्रवीण खण्डेलवाल व कमलेश समेत बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *