वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल 6 से, सिंगर कैलाश खेर देंगे परफोर्मेंस:टर्की, पोलेंड, केमरून सहित इंटरनेशनल फोक भी होगा, 6 से 8 फरवरी तक चलेगा फेस्टिवल




झीलों के शहर उदयपुर में 6 से 8 फरवरी तक वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 होगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल फेस्टिवल अपने ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ सफर के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से सहर द्वारा इस संस्करण का आधिकारिक पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। इस फेस्टिवल में फेमस सिंगर कैलाश खेर परफोर्म करेंगे। इसके अलावा अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी, इंडियन ओशन सहित 11 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच साझा करेंगे। लोक, फ्यूजन, कंटेंपररी म्युजिक का अनुभव लेंगे लोग
पिछले दस साल में यह फेस्टिवल न केवल संगीत प्रेमियों का आकर्षण बना, बल्कि भारत को वैश्विक संगीत मानचित्र पर पहचान दिलाई। लोक, फ्यूजन, कंटेंपररी और एक्सपेरिमेंटल म्यूजिक की विविध प्रस्तुतियां इसे सबसे अलग बनाती हैं। संस्थापक संजीव भार्गव ने कहा कि फेस्टिवल की आत्मा यह है कि उदयपुर खुद संगीत का हिस्सा बन जाए। इस संस्करण का उद्देश्य केवल परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि यादगार अनुभव बनाना है। पर्यटकों-शहरवासियों के लिए होगा खास
यह आयोजन पर्यटकों और शहवासियों के लिए खास और यादगार रहेगा। वजह ये है कि जिन पब्लिक वेन्यू पर कलाकारों की परफॉर्मेंस होनी हैं, वहां अमूमन भीड़ रहती है। शहर की झीलों के किनारे सुबह-शाम शहरवासियों का रेला रहता है, जबकि दोपहर में पर्यटकों का फुटफॉल रहता है। अभी शहर में मौसम का मिजाज भी इस आयोजन लिए मुफीद है। तीन दिन तक ये होंगी परफोर्मेंस -6 फरवरी को गांधी ग्राउंड में शाम 6 बजे से परफोर्मेंस शुरू होंगी। इसमें बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर अपनी गायकी से लोगों को दिल जीतेंगे। इससे पहले राजस्थानी फोम आर्केस्ट्रा, ​तमिल फोम रॉक और अलजेरियन रेप की परफोर्मेंस होंगी।
-7 फरवरी को टर्किश पॉप, केमरून का अफ्रोपॉप रॉक और सिंगर जोनीता परफोर्म करेंगी।
-8 फरवरी को स्पेनिश जज एंड पॉप और बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी की परफोर्म करेंगे। इससे पहले दोपहर 3:30 बजे से फतहसागर पाल पर पोलेंड का पोलिश फोक, ट​र्की का ट्रेडिशनल कुर्दिश म्युजिक और इंडियन रॉक की परफोर्मेंस होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *