मेडिकल स्टूडेंट्स ने यूनानी इलाज को लेकर रखे विचार:बोले-आधुनिक तकनीक अपनाकर पेशेंट आधारित सेवा से बढ़ेंगे मौके
![]()
टोंक में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी में प्री यूनानी डे एक्टिविटीज के तहत गुरुवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में यूनानी चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने विचार रखे। छात्रों ने कहा- आधुनिक तकनीक अपनाकर पेशेंट आधारित सेवा देने से यूनानी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए मौके बढ़ेंगे। प्रतियोगिता का विषय ‘इंटीग्रेशन ऑफ यूनानी विद मॉडर्न मेडिसिन- अपॉर्चुनिटी ओर थ्रेट’ था। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद इरशाद खान ने बताया- प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच, प्रभावी संचार और आत्मविश्वासपूर्ण सार्वजनिक भाषण कौशल विकसित करना है। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्रों ने टीम बनाकर रखे विचार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 4 टीमों में विभाजित किया गया। टीम ए में अनस खान, आदिल एवं जजा सैफी, टीम बी मैं तस्मिया बेहलिम,अकील खान एवं सएमा खान, टीम सी में हर्षित, गुफरान, जुबेरिया एवं टीम डी में अमन, हम्माद एवं जिया मंसूरी जुबेरिया प्रतिभागी रहे। प्रत्येक टीम ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क तथ्यात्मक एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किए। वाद-विवाद के दौरान एक पक्ष ने यूनानी एवं आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण को रोगी-केंद्रित, समग्र एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे पारंपरिक सिद्धांतों के लिए संभावित चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉक्टर जावेद, डॉक्टर साएमा नसीम एवं डॉक्टर शहंशाह वाली मोअज़्ज़म ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायको ने विषय की गहराई और प्रस्तुति कौशल के आधार पर निर्णय दिया। प्रतियोगिता में डॉक्टर मोहम्मद अकमल ने कहा- चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय समय की आवश्यकता है, किंतु प्रत्येक प्रणाली की मौलिकता और सिद्धांतों की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद से आलोचनात्मक सोच, सहानुभूति और मौखिक संचार कौशल विकसित होते हैं। डॉक्टर सरफराज अहमद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसने छात्रों को अपने सार्थक विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आसिफ खान एवं डॉक्टर कमरुल इस्लाम उस्मानी ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन डॉक्टर खतीब अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर राशिद अली खान, डॉक्टर शादाब,डॉक्टर मरगूब, डॉक्टर दानिश, डॉक्टर मुनाजिर डॉक्टर मंजर, डॉ जोहरा जबीं, डॉक्टर युसरा,डॉक्टर सदफ, डॉक्टर आयशा, डॉक्टर खतीब अहमद इतयादि सभी छात्र छात्राएं एवं इंटर्न उपस्थित रहे।
Source link

