भीलवाड़ा में पानी समझ जहर पीया, मौत:खेत पर रखवाली के दौरान फसलों पर छिड़कने वाली दवा पी, इलाज के दौरान तोड़ा दम
![]()
भीलवाड़ा में 25 साल के युवक ने पानी की बोतल में भरा कीटनाशक पानी समझकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज युवक ने दम तोड़ दिया। मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। यहां रहने वाला हरिलाल ( 25 ) पिता गोटू लाल जाट 2 फरवरी को अपने खेत पर फसलों की रखवाली के लिए गया था। इसी दौरान खेत पर बनी टापरी में फसल में छिड़काव करने के लिए पानी में कीटनाशक दवा मिलाकर एक बोतल में रखी हुई थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन प्यास लगने पर हरी ने इसी बोतल के पानी को पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता लगने पर वो उसे तुरंत भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Source link

