भाजपा प्रवक्ता भाटिया बोले-गेमिंग में 20 लाख नौकरियों के अवसर:बजट में सभी वर्गों का रखा ध्यान, आधारभूत ढांचे के विकास से आगे बढ़ेगा देश




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया आज जोधपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की बारीकियों को साझा किया। भाटिया ने भारत को दुनिया की उभरती हुई शक्ति बताया। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विकास दर के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जहाँ विकसित देश 1 से 3 प्रतिशत के बीच जूझ रहे हैं, वहीं भारत 7.4% से 7.8% की दर से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार के समय की 11% महंगाई दर अब सिमटकर 3 से 4% पर आ गई है। साथ ही, वित्तीय घाटे (Fiscal Deficit) को 4.3% पर लाना एक बड़ी उपलब्धि है। गेमिंग में 20 लाख नौकरी के अवसर बजट को फ्यूचरिस्टिक बताते हुए उन्होंने AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही। गेमिंग और प्रोग्रामिंग सेक्टर के माध्यम से 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़कर एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि कांग्रेस के समय डिफेंस बजट 2.30 लाख करोड़ से बढ़कर 5.95 लाख करोड़ और रोड-ट्रांसपोर्ट बजट 37,000 करोड़ से बढ़कर करीब 6 लाख करोड़ हो गया है। राहुल गांधी पर बोला जुबानी हमला वहीं , उन्होंने विपक्ष के द्वारा लोकसभा सभा में किया जा रहे हंगामा को लेकर उन्होंने कहा कि आज का युवा यह मौका खोजना है कि काश यह मौका मुझे मिले तो मैं जनता की सेवा करूं लेकिन 54 साल का विपक्ष का नेता जो एक मंत्री को गद्दार बुलाता है और वहीं उन्होंने कहा कि क्या टेबल पर खड़े होकर लोकतंत्र के मंदिर में नारे लगाना उचित है, जहां लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। वहीं पीठासीन अधिकारी पर कागज फाड़ कर फेंकना या राहुल गांधी के द्वारा उनको यार बुलाना लोकतंत्र के मंदिर का सम्मान है और किस मुद्दे पर इस मुद्दे पर जिस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, जनरल की किताब जिसको अनुमति अभी रक्षा मंत्रालय ने पब्लिश होने की नहीं दी । क्योंकि नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा है और राहुल गांधी पता नहीं कहां से उसे पुस्तक की प्रति लेकर आते हैं, दूसरा जनरल नरवाने ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत की 1 इंच भूमि भी चीन ने नहीं कब्जाई। तो क्यों ऐसा है कि राहुल गांधी को उनकी सेवा पर विश्वास नहीं है। पश्चिमी बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार वहीं, ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का विश्वास संविधान में नहीं है, वहीं उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन का अधिकार है कि वह फिर कर सकता है। यह मामला भी सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है वहीं उन्होंने कहा कि जैसे हमने बिहार में देखा कि कांग्रेस को चद्दर से सिमट का रुमाल तक आ चुकी है वैसे ही आप थोड़ा इंतजार करिए देश की जनता और पश्चिम बंगाल की जनता पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *