बूंदी में पानी की मोटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:दबलाना पुलिस ने आरोपी से केबल और मोटर बरामद की
![]()
बूंदी पुलिस ने पानी की मोटर और केबल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दबलाना थाना पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। चोरी 28 जनवरी को भवानीपुरा में हुई थी। पीड़ित रमेश कुमार पुत्र सुवालाल ने 3 फरवरी 2026 को दबलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार भवानीपुरा बस स्टैंड के पास उनके बाड़े में लगे बोरिंग से डेढ़ एचपी की पानी की मोटर और 300 फीट आसमानी रंग की केबल चोरी हो गई थी। इस मामले में दबलाना थाने में अभियोग संख्या 39/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी हुए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए एक अभियान चला रखा है। इसी के तहत अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए दबलाना थानाधिकारी प्रिया व्यास के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की सहायता से गहनता से तलाश की। इसके बाद आरोपी अर्जुन (27) पुत्र लालचंद, निवासी शंकरपुरा, थाना दबलाना, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रिया व्यास, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल हंसराज और कॉन्स्टेबल श्रवण शामिल थे।
Source link

