बांगड़ हॉस्पिटल में चोरियों रोकने हॉस्पिटल प्रशासक सख्त:हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक ने ली सुरक्षाकर्मियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश




पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बार-बार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए अब हॉस्पिटल प्रबंधन सख्त मुड में है। गुरुवार को उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों की बैठक ली। जिन्हें हॉस्पिटल में अपने पॉइंट पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हॉस्पिटल के कार्यवाहक प्रबंधक डॉ आरके विश्नोई ने सभी सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उन्हें कोई भी संदिग्ध नजर आए तो उससे पूछताछ करें। और वार्ड के अंदर बिना मरीज भर्ती कार्ड के अलावा दूसरों न जाने दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहां कि हॉस्पिटल में पुलिस की गश्त नियमित हो इसको लेकर भी कोतवाली थाने में बोलेंगे। बता दे कि हॉस्पिटल् में 142 कैमरे लग है। जिनमें से 78 बंद पड़े है। जिन्हें दुरुस्त करवाने के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। हॉस्पिटल में कुल 55 सुरक्षाकर्मी लगे हुए है।
बता दे कि पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार को पर्ची लेने लाइन में खड़ी वृद्धा भंवरी देवी के बैग से कोई उनका पर्स चोरी कर ले गया था। इसको लेकर दैनिक भास्कर डिजिटल ने बुधवार को सरकारी अस्पताल में पर्ची ले रही महिला का पर्स गायब शीर्षक से समाचार जारी किया था। बता दे कि कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी हो गई थी। इसके साथ हॉस्पिटल से जूते तक चोरी हो जाते है। बार-बार हो रही इस तरह की घटनाएं हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खडे़ करते है। यह भी पढ़े – *सरकारी अस्पताल में पर्ची ले रही महिला का पर्स गायब:* बीपी की दवा लेनी थी, लाइन में खड़ी थी; बोली- जरूरी डॉक्युमेंट्स भी थे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *