पड़ोस के घर में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया,आरोपी से जेवरात भी बरामद




सीकर की धोद थाना पुलिस ने सिंगरावट गांव में सूने मकान से चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मकान मालकिन का पड़ोसी है। फिलहाल अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। धोद थाना SHO अमर सिंह के अनुसार 21 जनवरी को आबिदा बानो निवासी सिंगरावट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 जनवरी की सुबह 10 बजे वह अपने ससुराल फतेहपुर चली गई थी। शाम को 7 बजे जब वह वापस आई तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा घर में रखे अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए हैं। अलमारी से दो सोने की चेन सहित अन्य जेवरात और 35 हजार रुपए भी गायब मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गांव का ही रहने वाला सोनू (18) पुत्र महेंद्र कुमार है। लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार था। आज पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *