धौलपुर डिस्कॉम को मिला नया कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता:XEN गोविंद सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा, रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद पद था खाली
![]()
धौलपुर डिस्कॉम को नया कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता (SE) मिल गया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम के जोनल चीफ इंजीनियर विनय कुमार ने बाड़ी डिस्कॉम डिवीजन के अधिशासी अभियंता (XEN) गोविंद सिंह को धौलपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। गोविंद सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। यह पद हाल ही में रिक्त हो गया था, जब एसीबी टीम ने धौलपुर डिस्कॉम के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार वर्मा और उनके निजी सहायक नरेंद्र सिंह को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण के बाद विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया था। अब गोविंद सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पदभार संभालने के बाद ली बैठक
पदभार संभालने के बाद कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह ने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य उत्तरदायित्व और निष्पक्षता के साथ किए जाएं। सिंह ने डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर चल रहे विभिन्न अभियानों में तेजी लाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से 33 केवी जीएसएस पर आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ता अपने त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों का समय पर सुधार करा सकते हैं। कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता ने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था के तहत कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति से धौलपुर डिस्कॉम में लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण और विद्युत सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।
Source link

