तीन दिन में पांच लोक परिवहन बसों सहित 53 अवैध वाहनों को सीज किया
![]()
भास्कर न्यूज | टोंक टोंक जिले में पिछले 3 दिनों से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 53 वाहनों को सीज किया गया तथा इनके चालान काटकर 1.64 लाख रुपए की राशि वसूली गई है। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा और बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित किए जा रहे लोक परिवहन वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) संपत राम वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में परिवहन विभाग के उड़नदस्तों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच की। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट के चल रहे ई-रिक्शा व अन्य लोक परिवहन वाहन जांच के दायरे में रहे। बुधवार को सतत निगरानी के बाद तीन दिन में कुल 53 वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान काटकर 1.64 वसूली की गई। इनमें 5 लोक परिवहन वाहन भी शामिल है। 5 लोक परिवहन वाहन भी सीज : डीटीओ ने बताया कि 2 फरवरी से शुरु किए अभियान के दौरान मंगलवार को 5 लोक परिवहन बसों सहित 26 वाहनों के चालान बनाकर सीज करने की कार्यवाही की गई थी। तीन दिन में 5 लोक परिवहन व 48 ई-रिक्शा व ऑटो सहित 53 वाहन सीज किए गए। बुधवार को नेशनल हाईवे पर निगरानी के दौरान 15 अन्य चालान भी किए गए है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
Source link

