डीग में 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार:एक साल से चल रहे थे फरार, ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में दबोचा




डीग पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में ऑपरेशन ‘शिकंजा’ के तहत की गई।
पहली गिरफ्तारी थाना कोतवाली डीग क्षेत्र से हुई। डीएसटी टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुल्तानसिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर महबूब पुत्र कालू (जाति मेव, निवासी रूध खोह, थाना खोह) को पकड़ा। महबूब लूट के एक मामले में लगभग 1 साल से फरार था। दूसरी कार्रवाई में, थाना सदर डीग पुलिस टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरवीरसिंह और उनकी टीम ने उम्मेद पुत्र गोपी (जाति बाबरिया, निवासी चकघरवारी, थाना सदर डीग) को गिरफ्तार किया। उम्मेद आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में वांछित था। वही भी 1 साल से फरार चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *