ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर:चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा; कमरे में गहने बना रहे थे कारीगर




नागौर के डेगाना में कबूतर ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन लेकर उड़ गया। कबूतर ने चेन अपने गले में डाली और छत पर जाकर बैठ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकान के कारीगर सकते में आ गए। जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारी भी ज्वेलरी की दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने कबूतर पर नजर बनाए रखी और कुछ लोग कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चले गए। उन्होंने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उड़ गया। हालांकि इस दौरान सोने की चेन दुकान की छत पर ही गिर गई। चोंच में चेन दबाकर छत पर जा बैठा कबूतर
जानकारी के अनुसार, रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरों में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे कारीगर गहने बना रहे थे। इस दौरान बालकनी में खिड़की पर कुछ कबूतर आकर बैठ गए। कारीगरों का ध्यान जैसे ही इधर-उधर हुआ, तभी एक कबूतर ने करीब 1 लाख रुपए की सोने की चेन को अपनी चोंच में दबा ली। कबूतर के गर्दन हिलाने पर चेन उसके गले में आ गई और वह उड़कर छत पर जा बैठा। कारीगर सामीन बंगाली ने बताया- इस घटना के बाद आसपास की दुकानों के व्यापारी दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों ने कबूतर पर नजर बनाए रखी और कुछ लोग कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चले गए। वहां लोगों ने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कबूतर उड़ गया। इस दौरान चेन छत पर ही गिर गई। पहली बार हुई इस तरह की अनोखी घटना
चेन वापस मिलने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने बताया- दुकान में सोने की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है, लेकिन इस तरह की अनोखी घटना पहली बार हुई है। जब कोई पक्षी सोने की चेन लेकर उड़ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *