जिला स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता आज
भरतपुर| जिला कुश्ती संघ की ओर से जिला स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी (गुरुवार) को किया जाएगा। प्रतियोगिता लोहागढ़ स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश लुहाच ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन, जबकि बालिका वर्ग में ग्रीको रोमन मुकाबले कराए जाएंगे। इसमें केवल अंडर-15 आयु वर्ग के पहलवान ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में वे पहलवान पात्र होंगे जिनका जन्म वर्ष 2011 और 2012 में हुआ हो। विशेष परिस्थिति में 2013 में जन्मे 13 वर्षीय पहलवान मेडिकल और अभिभावक प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकेंगे। सभी पहलवानों के लिए पासपोर्ट/आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो कॉपी लाना अनिवार्य रहेगा। जिला स्तरीय विजेता पहलवान 8 से 9 फरवरी 2026 तक उदयपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 07:14 हस्त 2 रजत कन्या ष11:35 हस्त 3 रजत कन्या ण17:58 हस्त 4 रजत कन्या ठ24:24 चित्रा 1 रजत कन्या पे06:52 चित्रा 2 रजत कन्या पो समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि तिथि संवत् : फाल्गुन, कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार रात्रि 01:19 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान, तारीख 17, सूर्य उत्तरायण, िशशिर ऋतु, 6 फरवरी । सूर्योदय कालीन नक्षत्र : हस्त नक्षत्र रात्रि 12:24 तक, इस के बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। धृति योग रात्रि 11:37 तक, इसके बाद शूल योग रहेगा। कौलव करण दोपहर 12:51 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा। ग्रह विचार (प्रात: 05:30) : सूर्य-मकर, चंद्र-कन्या, मंगल-मकर, बुध-कुंभ, गुरु-मिथुन, शुक्र-कुंभ, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है। राहुकाल : प्रात: 10:30 से 12:00 तक रहेगा। दिशाशूल : पश्चिम दिशा – यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं। शुभाशुभ ज्ञानम् : सूर्य धनिष्ठा में दोपहर 02:05, कुमार योग सूर्योदय से रात्रि 12:24 तक । चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 07:14 से 08:36 तक चर का, प्रात: 08:36 से 11:19 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:41 से 02:03 तक शुभ का, सायं 04:46 से 06:08 तक चर का चौघड़िया रहेगा। आज विशेष : आज धृति योग में हलवा दान करना शुभ फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।
Source link

