जंगली जानवरों के हमले में बुजुर्ग घायल:खंडार के सावलपुर गांव में हाइना ने किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
![]()
रणथंभौर टाइगर रिजर्व की खंडार रेंज सावलपुर गांव में जंगली जानवर के एक हमले में एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। यहां हाइना के हमले में सियाराम (73) भैरूलाल मीणा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां फिलहाल घायल का उपचार जारी है। शौच करते समय पीछे से किया हमला घायल सियाराम ने बताया कि वह अपने मकान के पास सरसों के खेत में करीब 6.00 बजे शौच करने गया था। इसी दौरान पीछे से उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पास मौजूद लाठी से जंगली जानवर से मुकाबला किया। जिससे वह भाग गया। तभी उसकी पत्नी रूक्मिणी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को वहां बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस और वन विभाग को दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को बहरावंडा खुर्द सीएचसी लेकर पहुंची। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल घायल का उपचार जारी है। मौके पर हाइना के पगमार्क मिले
खंडार रेंजर शैलेश अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों ने एक ग्रामीण पर बघेरे के हमले करने की सूचना दी थी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। यहां पर खेत में हायना के पगमार्क मिले हैं। हायना ने घायल के हाथ और पैरों पर हमला किया था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। फिलहाल अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Source link

