चित्तौड़गढ़ ACB की कार्रवाई:सिंहपुर ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी कनिष्ठ सहायक 2.10 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार




चित्तौड़गढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिंहपुर, पंचायत समिति कपासन के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी चित्तौड़गढ़ इकाई ने ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबु लाल शर्मा को कुल 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इसमें 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक शामिल है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया। बिलों के भुगतान की एवज में मांगी थी रिश्वत एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने ग्राम पंचायत सिंहपुर के अंतर्गत विकास कामों के तहत करीब 12 लाख 80 हजार रुपए के काम कराए थे। इन कामों के मई और जून 2025 के कुल सात बिल ऑनलाइन फीड कर भुगतान करवाना था। आरोप है कि इन बिलों के भुगतान के बदले ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक ने 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर दोनों कर्मचारी परिवादी को लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर परिवादी ने एसीबी से संपर्क किया। एसीबी ने रची ट्रैप की पूरी योजना शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के निर्देशन में और उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी चित्तौड़गढ़ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तय रणनीति के तहत परिवादी को आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपियों ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 70 हजार नकद और 1.40 लाख का चेक बरामद ट्रैप कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने आरोपियों के पास से 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक बरामद किया। दोनों कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की राशि स्वीकार करने की पुष्टि मौके पर हो गई। इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *