करौली में 43 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे बोर्ड परीक्षा:12वीं कक्षा की 12 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, पेपर वितरण शुरू




करौली जिले में इस वर्ष बोर्ड, 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है। 109 परीक्षा केंद्रों पर 43,939 अभ्यर्थियों की उपस्थिति के कारण परीक्षा प्रबंधन प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसी कड़ी में जिला कलेक्ट्रेट से परीक्षा प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। 28 फरवरी तक होंगी 10वीं की परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं भी निकट समयावधि में आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी।
12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी तक आयोजित होंगी। इस सत्र में 12वीं के 19,265 और 10वीं के 24,674 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिससे कुल 43,939 विद्यार्थियों की परीक्षा का प्रबंधन जिले के लिए एक महत्वपूर्ण दायित्व है। कलेक्ट्रेट से प्रश्न-पत्रों का वितरण शुरू
परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट से विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रश्न—पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। प्रश्न—पत्र लेने पहुंचे शिक्षकों और वाहनों की आवाजाही के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ देखी गई। प्रशासन द्वारा वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए
जिलेभर में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 82 राजकीय और 27 निजी विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक अधीक्षक और एक सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है ताकि परीक्षा संचालन में कोई लापरवाही न हो। निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 31 पेपर कॉर्डिनेटर-कम-माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। वीडियोग्राफी भी होगी
चार संवेदनशील राजकीय और 27 निजी परीक्षा केंद्रों पर अन्य विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तकनीकी निगरानी के तहत, 76 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं के संग्रहण की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, उड़नदस्तों के साथ कैमरा दल भी मौजूद रहेगा ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। CCTV कैमरों से रहेगी ‘नजर’
अति संवेदनशील, नवीन और निजी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोषागार से लेकर थानों तक सशस्त्र सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसमें 19 थाने और 3 पुलिस चौकियां शामिल होंगी। इसी बीच कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। तीन स्तरों की परीक्षाओं का एक साथ आयोजन प्रशासनिक समन्वय की असली कसौटी माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और करौली में परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *