एमजी कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, बोलीं- प्रिंसिपल ने हमें बीमारी बताया
![]()
मीरा गर्ल्स (एमजी) कॉलेज में बुधवार को परीक्षा परिणाम और मेधावी छात्राओं को मिलने वाली स्कूटी वितरण में लापरवाही को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राएं प्रशासनिक भवन पहुंचीं और प्रिंसिपल प्रो. दीपक माहेश्वरी के चैंबर तक नारेबाजी करते हुए गईं। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल ने ‘बीमारी’ व ‘कटपुतली’ कहकर अपमानित किया। आक्रोशित छात्राओं ने उन्हें चैंबर में रोक लिया और कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर धरना दिया। बाद में पुलिस ने समझाइश के बाद गेट खुलवाया। 3 साल से नहीं मिली स्कूटियां: छात्राओं ने बीए और बीएससी सेकंड व फोर्थ सेमेस्टर के परिणामों में गड़बड़ी और रिवैल्यूएशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेने का आरोप लगाया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किरण वैष्णव और एबीवीपी की सुमन कुंवर ने कहा कि तीन साल से स्कूटियां नहीं दी गईं। वहीं प्रिंसिपल प्रो. माहेश्वरी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। छात्राओं का यह प्रदर्शन प्रायोजित पॉलिटिकल प्रॉपेगैंडा है।
Source link

