अवैध खनन पर कार्रवाई:ट्रेलर और जेसीबी मशीन जब्त, देवगढ़ पुलिस की कार्रवाई
![]()
प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन के खिलाफ देवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्यासपुर फंटे पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेलर और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। ग्यासपुर में नाकाबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा पुलिस को नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्यासपुर और देवपुरा गांव के पास जेसीबी से सफेद क्वार्ट्ज पत्थर निकालकर ट्रेलर में भरा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ग्यासपुर-देवपुरा गांव की ओर रवाना हुई। ग्यासपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर को रोका गया। चालक की पहचान दईमाता, भीलवाड़ा निवासी 30 वर्षीय कन्हैयालाल भील के रूप में हुई। ट्रेलर में सफेद क्वार्ट्ज पत्थर भरा हुआ था। पूछताछ में चालक कन्हैयालाल ने बताया कि पत्थर ग्यासपुर और देवपुरा के पास जेसीबी से खोदकर भरा गया था। उसके पास पत्थर के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके कुछ देर बाद एक जेसीबी मशीन भी मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकवाया। जेसीबी चालक की पहचान अनोपपुरा निवासी 26 वर्षीय रामचंद्र मीणा के रूप में हुई। उसके पास भी जेसीबी के संचालन या खनन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। दोनों चालकों के पास लाइसेंस, आरसी और बीमा जैसे आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का खनन और परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने ट्रेलर और जेसीबी दोनों को जब्त कर लिया। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों चालकों और जब्त किए गए वाहनों को खनन विभाग को सौंप दिया गया है।
Source link

