Rajasthan Vidhan Sabha 2026 LIVE Update; Budget Session


जयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान बुधवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने गाली दे दी। धारीवाल ने कहा कि अगर लाखों युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार योग्य नहीं बनाया तो यह युवा आबादी चुनौती बन जाएगी।

इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा- इस देश में एक युवक को छोड़कर सबको रोजगार मिल गया। गर्ग को जवाब देते हुए धारीवाल ने कहा- आपकी बात आधी समझ आती है…। इसी दौरान धारीवाल ने गाली दे दी।

धारीवाल के बात खत्म करने के बाद सरकारी मुख्य सचेतक ने कहा कि आदत के मुताबिक धारीवाल ने आज सदन में फिर गाली दी है, उसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाए।

सभापति ने गाली को कार्यवाही से हटाने के आदेश दिए। शांति धारीवाल पहले भी सदन में गाली दे चुके हैं, उस वक्त भारी हंगामा हुआ था और उन्हें सदन से माफी मांगनी पड़ी थी।

अभिभाषण पर बहस के दौरान चौरासी से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक अनिल कटारा ने सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भील प्रदेश की मांग उठाई।

इससे पहले आज विधानसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान कई बार पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक हुई। देर शाम कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए तो कांग्रेस विधायकों को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शांत कराया।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए तो कांग्रेस विधायकों को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शांत कराया।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए। इस दौरान सदन में मंत्रियों और विपक्ष के बीच नोकझोंक और हंगामा हुआ।

विवाद की शुरुआत आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवाल से हुई। गर्ग ने भरतपुर में आवासहीन परिवारों की संख्या और पीएम आवास योजना के पात्र परिवारों पर सवाल पूछा था।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सुभाष गर्ग ने कहा कि पहले आवासहीन परिवारों की संख्या बताइए। मंत्री पीएम आवास योजना की पात्रता की शर्तें बताने लगे।

गर्ग ने आपत्ति करते हुए कहा- होमलेस पॉलिसी-2022 में आवसहीन परिवारों के सर्वे करने का प्रावधान है या नहीं। मैंने तो इस पर जवाब मांगा था। मैं तो हां-ना में जवाब मांग रहा हूं।

विधानसभा में कार्यवाही की PHOTOS….

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यूडीएच मंत्री के जवाब के बीच दो मंत्रियों के खड़े होने पर तंज कसते हुए कहा था- यहां एडवोकेट की जरूरत नहीं होती।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यूडीएच मंत्री के जवाब के बीच दो मंत्रियों के खड़े होने पर तंज कसते हुए कहा था- यहां एडवोकेट की जरूरत नहीं होती।

बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला के सवाल का स्पष्ट जवाब राजस्व मंत्री हेमंत मीणा नहीं दे पाए थे।

बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला के सवाल का स्पष्ट जवाब राजस्व मंत्री हेमंत मीणा नहीं दे पाए थे।

भरतपुर के आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवार पर अपने मंत्री को घिरते देख उद्योग मंत्री ने कहा- यूडीएच मंत्री पूरी तैयारी से आए हैं।

भरतपुर के आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवार पर अपने मंत्री को घिरते देख उद्योग मंत्री ने कहा- यूडीएच मंत्री पूरी तैयारी से आए हैं।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यूडीएच मंत्री भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए थे।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यूडीएच मंत्री भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए थे।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

अपडेट्स

01:03 PM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल नहीं होगा। शून्यकाल से कार्यवाही शुरू होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का सीएम भजनलाल शर्मा दोपहर बाद जवाब देंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अभिभाषण पर बात रखेंगे।

12:52 PM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक बोलीं- आदिवासी इलाकों में ऐसा पोषाहार दे रहे, जिसे कुत्ते भी नहीं खाए

  • राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रस विधायक रमिला खड़िया ने टीएडी मंत्री पर आरोप लगाते हुए तंज कसे। रमिला खड़िया ने कहा- समन्वयकों को बिना नोटिस दिए हटाया गया। कोर्ट का सहारा लेने के बाद भी उनको नौकरी पर वापस नहीं लगाया। इन समन्वयकों को मंत्रीजी, आपने यह भी कहा कि आप तो बाप को वोट देते हो। अब कर्मचारी तो सभी विचारधाराओं से आते हैं, आप इस तरह भेदभाव कैसे कर सकते हैं। मंत्रीजी, रिश्तेदारों को नौकरी दे रहे हैं।
  • खड़िया ने कहा- सभी विचारधाराओं के लोग हैं, आपने हटा दिया। टीएसपी क्षेत्र में टीएसपी के लोग लगने चाहिए, लेकिन आपने जनरल को लगा दिया। मंत्री ने अपने रिश्तेदारों के कहने पर टीएसपी क्षेत्र में नौकरी लगा दी। 3-4 महीने हो गए शिक्षकों को पेमेंट नहीं मिल रहा है। मंत्रीजी, चेक करके देखो।
  • खड़िया ने कहा- मां बाड़ी केंद्रों पर 4-4 महीने से पोषाहार नहीं आ रहा। जो पोषाहार आ रहा है, जो एक रुपए के बिस्किट का पैकेट आ रहा है, उसको कुत्ते भी नहीं खा रहे हैं। ऐसा पोषाहार पहुंच रहा है, जो कुत्ते भी नहीं खाए, आप चेक करो। आप मंत्री हो, चेक क्यों नहीं करते हैं। इस पर टीएडी मंत्री ने कहा कि आपकी अध्यक्षता में ही कमेटी बना देता हूं।

12:15 PM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बीएपी MLA बोले-भील प्रदेश के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान चौरासी से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक अनिल कटारा ने सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भील प्रदेश की मांग उठाई।

कटारा ने कहा- हम डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं। सुनने में अच्छा लग रहा है, लेकिन आदिवासियों के जंगल उजड़े जा रहे हैं। आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही हैं और पहाड़ों को काटा जा रहा है।

आरक्षण के अनुरूप भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। अगर इसी तरह आदिवासी समाज की तौहीन होती रही। आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही तो हमारे पास अंतिम विकल्प यही है कि हम भील प्रदेश की मांग करते हैं।

भील प्रदेश के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे और भील प्रदेश को लेकर रहेंगे।

10:43 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शांति धारीवाल ने फिर सदन में गाली दी

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान बुधवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने गाली दे दी। धारीवाल ने कहा कि अगर लाखों युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार योग्य नहीं बनाया तो यह युवा आबादी चुनौती बन जाएगी। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा- इस देश में एक युवक को छोड़कर सबको रोजगार मिल गया। गर्ग को जवाब देते हुए धारीवाल ने कहा- आपकी बात आधी समझ आती है…। इसी दौरान धारीवाल ने गाली दे दी। धारीवाल के बात खत्म करने के बाद सरकारी मुख्य सचेतक ने कहा कि आदत के मुताबिक धारीवाल ने आज सदन में फिर गाली दी है, उसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। सभापति ने गाली को कार्यवाही से हटाने के आदेश दिए। शांति धारीवाल पहले भी सदन में गाली दे चुके हैं, उस वक्त भारी हंगामा हुआ था और उन्हें सदन से माफी मांगनी पड़ी थी।

09:26 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा विधायकों के आरोपों पर सदन में तनातनी

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के आरोपों पर सदन में माहौल गरम हो गया। गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार के दो राज्य मंत्री पेपरलीक में जेल जाने चाहिए, डीजीपी ने फाइल देखते ही कहा था ये दो राज्य मंत्री जेल जाने चाहिए। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार,पेपरलीक आम बात थी। गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक पूर्व मंत्री तो दूसरे की पत्नी को अपनी पत्नी बताकर विदेश यात्रा तक पर ले गए थे। शांति धारीवाल सहित वरिष्ठ नेताओं को पता है वो पूर्व मंत्री कौन थे? गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के कुछ पूर्व मंत्रियों के नाम गिनाए, जिस पर नेता प्रतपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति करते हुए कहा कि जो सदन का सदस्य नहीं है, उस पर चर्चा नहीं कर सकते। इस पर सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि अगर किसी का नाम लिया है तो उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा।

08:49 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- सरकार धरने पर बैठे लोगों से बात करें

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि साधु संत धरने पर बैठे हैं। सरकार की इतनी नैतिकता तो होनी चाहिए कि उनसे बातचीत करें। खेजड़ी राज्य वृक्ष नहीं देव वृक्ष भी है, लोग पूजते हैं। आप लोगों ने आंखें बंद कर रखी हैं।

08:48 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आप उद्योगपतियों के आगे इतना झुकते क्यों हो?

कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा- एक साल बाद संसदीय कार्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेड़ काटने पर 100 रुपए के जुर्माने को बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग की लकड़ी काटने पर जो 6 महीने की सजा थी, उसकी जगह मात्र 5000 रुपए जुर्माना कर दिया जाएगा, जिससे उद्योगपतियों को खेजड़ी काटने की और आसानी से परमिशन मिल गई। आप उद्योगपतियों के आगे इतना झुकते क्यों हैं? बीकानेर में नोखा दहिया में रामगोपाल बिश्नोई के नेतृत्व में 567 दिनों से धरना चल रहा है, बीकानेर में धरना चल रहा है। 19 दिसंबर 2025 को मुकाम में स्वामी रामानंदजी के नेतृत्व में महापंचायत हुई, जिसमें ऐलान किया था कि बीकानेर में 2 फरवरी को महापड़ाव डाला जाएगा।

08:47 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव जीत लिया, मुद्दे को टोकरी में डाल दिया

कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा- 10 नवंबर 2024 को जब बिश्नोई समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर खेजड़ी बचाने के लिए महापड़ाव डाला था। उस समय खींवसर का उपचुनाव था। सरकार को लगा कि खींवसर का चुनाव हार रहे हैं, इसलिए 9 नवंबर 2024 को कुचेरा में बिश्नोई समाज के साधु संतों के साथ मुख्यमंत्री की मीटिंग हुई। खेजड़ी पर सख्त कानून बनाने का आश्वासन दिया गया। चुनाव निकल गया, चुनाव जीत लिया, मुद्दे को जुमले की टोकरी में डाल दिया गया, कानून क्या बनाना था।

08:45 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

विधानसभा में उठा खेजड़ी बचाओ आंदोलन का मुद्दा

शून्यकाल में पर्ची के जरिए मामला उठाते हुए कांग्रेस विधायक डूंगर राम गेदर ने कहा- प्रदेश में पर्यावरण बचाओ, खेजड़ी बचाओ समिति बिश्नोई समाज की अगुवाई में पिछले दो साल से बीकानेर में आंदोलनरत है, लेकिन खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई उसके बावजूद भी हो रही है। खेजड़ी राज्य वृक्ष है, इसे बचाने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। गेदर ने कहा-सरकार को पता था इसके बावजूद आंदोलनकारियों से कोई बातचीत नहीं की। लाखों लोग महावपड़ाव में आए। आज तीसरे दिन भी 29 संत अन्न,जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठे हैं। 339 पुरुष अन्न,जल त्याग कर बीकानेर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। तीन धरनार्थियों की तबीयत खराब हो चुकी है, कोई सरकार का प्रतिनिधि वहां पर नहीं गया।

08:25 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री बोले- इमोशनल होने की जरूरत नहीं है

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कोटपूतली-बहरोड़ में जिला खेल कूद प्रशिक्षण केंद्र और स्टेडियम बनाने के सवाल के जवाब में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- हमने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर को लिखा हुआ है कि वे जमीन आवंटित करें। जिला, तहसील और गांवों में खेल सुविधाएं विकसित करने के मापदंड तय है। उन मापदंडों में खेल स्टेडियम बनाने की पहली प्राथमिकता है, जहां पर जमीन मुफ्त दी जाए और विधायक और सांसद कोटा उसमें शामिल हो।

इस पर ​भाजपा विधायक जसवंत यादव ने कहा- हो जाएगा, लेकिन कितना? आप यह कहो कि पूरा का पूरा विधायक कोटा लगा दो, यह तो संभव नहीं है, इसमें कोई मापदंड तो होगा?

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- इसमें इमोशनल होने की जरूरत नहीं है। मैं सीधे-सीधे बता देता हूं, विधायक कोटे में 25 करोड़ एक विधायक को मिलता है। मैं तो चार प्रतिशत मांग रहा हूं। इनके जिले के युवाओं के लिए, आप एक करोड़ दे दीजिए आपका स्टेडियम तैयार करवा देंगे।

07:42 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एक सवाल पर 15 मिनट तक नोकझोंक

भरतपुर में आवासहीन परिवारों से ज़ुड़े आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवाल पर सदन में 15 मिनट नोकझोंक होती रही। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भरतपुर में पीएम आवास योजना के 80 फीसदी पूरे हो चुके हैं।

भूमिहीन परिवारों की संख्या पर सवाल किया है। जिनके पास भूमि ही नहीं है वो आावासहीन कैसे होगा? आवासहीन तो उस दिन होगा जिस दिन भूमि होगी। जिसके पास जमीन नहीं है, वो तो बेघर कहलाएगा। आवासहीन नहीं। जिसके पास रहने का ठौर नहीं, वो बेघर है। जिसके पास मकान नहीं है, लेकिन जमीन है वो आवासहीन कहलाएगा।

07:30 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री के बीच नोकझोंक

भरतपुर में आवासहीन परिवारों से जुड़े सवाल पर विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच नोकझोंक हुई। यूडीएच मंत्री ने कहा कि भूमिहीन परिवारों की संख्या चाही है तो कलेक्टर से रिपोर्ट मंगवाकर दे देंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यूडीएच मंत्री के जवाब के बीच दो मंत्रियों के खड़े होने पर तंज कसते हुए कहा- यहां एडवोकेट की जरूरत नहीं होती। इस पर संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि आप साल पूछिए भाषण देने का अधिकार नहीं है। जूली ने कहा सच्चाई बता दी तो कह रहे हैं भाषण दे रहे हैं। जूली ने कहा- संसदीय कार्यमंत्री जल्दीबाजी कर गए। उन्होंने आवासहीन का सवाल पूछा था, सदस्य ने गलती कर दी कि होमलेस पॉलिसी पर पूछ लिया। इन्होंने आवासहीन समझ लिया बात एक ही है। सवाल इतना सा है कि जिनके पास मकान नहीं है मकान कब तक दोगे?

जवाब गलत आया इसलिए कहा कि 2022 में जब होमलेस पॉलिसी आ गई, तो उसका मापदंड पूछे थे। संसदीय कार्य मंत्री ने खुद को ज्यादा काबिल साबित करने के चक्कर में मंत्रीजी को और मरवा दिया।

07:20 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और सुभाष गर्ग के बीच बहस 

सवाल को लेकर चल रहे विवाद के बीच ससंदीय कार्य मंत्री जोगरााम पटेल ने हस्तक्षेप किया। ससंदीय कार्य मंत्री ने कहा- पीएम आवास योजना के बारे में भी सवाल पूछा है। इस पर गर्ग ने कहा कि सवाल के दूसरे पार्ट में पीएम अवास योजना के बारे में पूछा है, अभी तो पहले पार्ट का जवाब दिलवाइए।

उद्योग मंत्री ने कहा- यह गुगली नहीं है कि वही जवाब आएगा, यूडीएच मंत्री पूरी तैयारी से आए हैं। विवाद के बीच उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मंत्री सवाल पर पूरी जानकारी दे सकते हैं। पीएम आवास योजना के बारे में ही तो बता रहे हैं। यह गुगली नहीं है, हम दोनों सवालों का जवाब देने को तैयार हैं।

उद्योग मंत्री के खड़े होने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई तो स्पीकर ने कहा कि उन्हें अनुमति दी गई है।

07:19 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री के जवाब से आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग असंतुष्ट

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के जवाब से असंतुष्ट आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग ने कहा- पहले आवासहीन परिवारों की संख्या बताइए। मंत्री पीएम आवास योजना की पात्रता की शर्तें बताने लगे। गर्ग ने आपत्ति करते हुए कहा- होमलेस पॉलिसी-2022 में आवसहीन परिवारों के सर्वे करने का प्रावधान है या नहीं। मैंने तो इस पर जवाब मांगा था। मैं तो हां-ना में जवाब मांग रहा हूं।

07:16 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भरतपुर में आवासहीन परिवारों के सवाल पर मंत्री के जवाब पर विधानसभा में हंगामा

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए। इस दौरान सदन में मंत्रियों और विपक्ष के बीच नोकझोंक और हंगामा हुआ।

विवाद की शुरुआत आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवाल से हुई। गर्ग ने भरतपुर में आवासहीन परिवारों की संख्या और पीएम आवास योजना के पात्र परिवारों पर सवाल पूछा था।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सुभाष गर्ग ने कहा कि पहले आवासहीन परिवारों की संख्या बताइए। मंत्री पीएम आवास योजना की पात्रता की शर्तें बताने लगे।

06:39 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आम रास्तों को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करने के सवाल का जवाब नहीं दे सके राजस्व मंत्री

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री सवालों में घिरते दिखे। कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला के सवाल का राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सही जवाब नहीं दे सके। काला ने राजस्व मंत्री से प्रचलित रास्‍तों को राजस्‍व रिकार्ड में कटानी रास्‍ते में दर्ज करने या नहीं करने पर जवाब चाहा था।

राजस्व मंत्री ने समय-समय पर जारी सर्कुलर और नियमों का हवाला दिया। लेकिन यह नहीं बताया कि रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करेंगे या नहीं। राजस्व मंत्री नियम पढ़ने लगे। इस दौरान स्पीकर ने कहा कि आप हां या नहीं में जवाब दे दीजिए। इस पर मंत्री ने कहा कि मैं विस्तार से जवाब देना चाहता हूं। राजस्व और उपनिवेशन नियम अलग अलग हैं।

राजस्व मंत्री के सीधा जवाब नहीं देने पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई। इस दौरान सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। स्पीकर ने मंत्री से दोबारा कहा कि आप हां-ना में बता दीजिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्व मंत्री इतना ही जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि राजस्व रिकॉर्ड में कटानी रास्ता दर्ज करेंगे या नहीं। इस पर स्पीकर ने कहा कि मंत्री के पास जवाब है ही नहीं। इस पर आगे फिर से जवाब दिलवाएंगे। स्पीकर के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।

05:38 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ला सकती है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ तहसीलदार के खराब बर्ताव के मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया जा सकता है। कांग्रेस दौसा तहसीलदार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने के बारे में विचार कर रही है। कल विधानसभा में बैरवा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बहस के दौरान जिक्र किया था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा ने कल विधानसभा में कहा था कि दौसा तहसीलदार भ्रष्टाचार में लिप्त है। विधायक जनप्रतिनिधि को कुछ नहीं समझता। भूमाफिया से मिला हुआ है। तहसीलदार विधायक से ऐसे पूछता है आप कौन हो और मुझे यहां तक कहा आप यहां से निकलो, कोई जवाब नहीं दूंगा।

उन्होंने कहा था कि तहसीलदार को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। जब से यह तहसीलदार आया है, इसने अति कर रखी है। विधायक तक को धमकी देता है।

05:35 AM4 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष में हुई थी नोकझोंक

विधानसभा में आज (बुधवार) भी कई मुद्दों पर टकराव और हंगामे के आसार हैं। राहुल गांधी पर टिप्पणियों और खेजड़ी कटाई के मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेस विधायक सदन में सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस जारी रहेगी।

मंगलवार (कल) को सदन की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का समय एक दिन और बढ़ा दिया गया था। पहले आज बहस पर सीएम भजनलाल शर्मा का जवाब आना था, लेकिन अब 5 फरवरी को सीएम का जवाब आएगा।

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच नोकझोंक हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ दौसा तहसीलदार की तरफ से किए गए खराब बर्ताव के मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *