Pune BJP Shehzad Poonawalla Mother Car Accident Video
- Hindi News
- National
- Pune BJP Shehzad Poonawalla Mother Car Accident Video | Maharashtra Hit And Run
पूणे31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हादसे के बाद शहजाद की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को एक कार सवार ने मंगलवार शाम को टक्कर मार दी। हादसे में यासमीन पूनावाला गंभीर रूप से घायल हो गई।
शहजाद ने बताया कि उनकी मां को गंभीर चोटें आई है। डॉक्टर ने सर्जरी करवाने को कहा है।
पूनावाला ने बताया कि उनकी मां ड्राइवर और स्टाफ के साथ थीं और कार में पेट्रोल भरवाने के दौरान सड़क किनारे खड़ी थीं। उसी वक्त एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के तीन सीसीटीवी फुटेज…

पेट्रोल पंप के पास खड़ी हुईं शहजाद पूनावाला की मां यासमीन।

कार सवार बिना इंडिकेटर दिए और बिना मिरर में देखे गाड़ी रिवर्स लेता है।

कार की टक्कर से यासमीन जमीन पर गिरकर घायल हो जाती हैं।
सीएम फड़नवीस ने शहजाद से फोन पर बात की
घटना के बाद शहजाद ने X पर पोस्ट कर पुणे सिटी पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
इसके बाद सीएम फडणवीस ने बीजेपी प्रवक्ता से फोन पर बात की और X पर लिखा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों की टीम लगाई है।
———————————————————–
यह खबर भी पढ़ें…
पोर्श हिट-एंड-रन: सुप्रीम कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दी:मृतक के परिजन नाखुश, पिता बोले- ऐसे में बेटे को न्याय कैसे मिलेगा

पुणे पोर्श हिट-एंड-रन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तीन आरोपियों आदित्य सूद, आशीष मित्तल और अमर गायकवाड़ को जमानत दे दी है। इन तीनों पर ब्लड सैंपल बदलने और नाबालिग आरोपी को बचाने का आरोप था। पूरी खबर पढ़ें…

