MLA Fund Scam Arrest | Jaipur Former MLA Baljeet Yadav Presented


जयपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज जयपुर स्थित विशिष्ट न्यायालय CBI संख्या तीन में पेश किया। ईडी अधिकारियों ने कोर्ट से यादव का रिमांड मांगा है।

वहीं बलजीत यादव के वकीलों ने इसका विरोध किया। जज खगेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने बलजीत यादव को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब अगली पेशी 7 फरवरी को होगी।

इससे पहले कोर्ट लाए गए बलजीत यादव ने कहा- ED बलजीत यादव को आज दोपहर 12:20 पर कोर्ट लेकर पहुंची थी। शाम 4:50 तक सुनवाई चली। करीब 5 घंटे सुनवाई चली।

QuoteImage

मुझेराजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जसवंत यादव (बहरोड़ विधायक)अपने मंदबुद्धि बेटे को विधायक बनाना चाहता है और खुद स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है।

QuoteImage

बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED कोर्ट में पेशी पर लाते हुए।

बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED कोर्ट में पेशी पर लाते हुए।

क्षेत्र विकास निधि से करोड़ों के गबन का आरोप

पूर्व विधायक पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD Fund) से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है।

ईडी ने मंगलवार रात अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर NHAI ऑफिस के पास) से मंगलवार रात पूर्व विधायक बलजीत यादव को हिरासत में लिया था। इसके बाद पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी ऑफिस लाया गया था। यहां पूछताछ के बाद बलजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

कोर्ट में वकीलों का तर्क

कोर्ट ने पूछा- क्या मामले पंचायत समिति के लोगों को अभियुक्त बनाया, क्या उस व्यक्ति को अभियुक्त बनाया, जिसके खाते में पैसा गया?

बलजीत यादव के वकील भानु प्रकाश शर्मा ने कहा-

1- जिस फर्म के पास पैसे आने की बात कही जा रही है। उस व्यक्ति से बलजीत यादव का संपत्ति विवाद पहले से है। टेंडर अखबार में प्रकाशित करवाए गए थे।

2- प्रक्रिया के मुताबिक- पंचायत समिति की ओर से टेंडर प्रकाशित करवाए गए, उसमें बलजीत का कोई लेना-देना नहीं है। ED के दावे पूरी तरह से गलत है।

3- हमने हर जवाब में ED को लिखा था, जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा वे आएंगे, उसके बावजूद बलजीत यादव इस तरह गिरफ्तार किया गया, जो इल्लीगल है।

4- बलजीत यादव की ओर से कोर्ट में एक एप्लीकेशन भी लगाई गई थी, जिसमें घर से खाने की डिमांड की गई थी। इस पर कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य अनुरूप पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की बात कही है।

जांच में ED को सहयोग नहीं किया

ED की ओर से वकील अपेक्षा तिवारी ने बताया- ईडी ने आज बलजीत यादव की रिमांड के लिए एक एप्लीकेशन दी थी, जिसमें 6 दिन की रिमांड मांगी थी। इस पर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है। 7 तारीख को वापस कोर्ट में वापस पेशी होगी।

1- बलजीत यादव को 2025 में भी तीन बार समन दिए गए थे। उन्होंने इन्वेस्टिगेशन के दौरान सहयोग नहीं किया, इसलिए ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया है।

2- बलजीत यादव ने गिरफ्तारी को कोर्ट में चैलेंज किया था, जिसमें कहा गया था कि अरेस्टिंग इल्लीगल है। इस बारे में अभी आदेश पारित नहीं किया गया है‌।

साल 2023 में एसीबी ने पूर्व विधायक के खिलाफ छापेमारी की थी। इस दौरान खेल का सामान भी बरामद किया गया था।

साल 2023 में एसीबी ने पूर्व विधायक के खिलाफ छापेमारी की थी। इस दौरान खेल का सामान भी बरामद किया गया था।

ईडी जांच में ये आया था सामने

1- जयपुर, दौसा और बहरोड़ में मिले थे सबूत

ईडी सूत्रों के अनुसार- जनवरी 2025 में जयपुर, दौसा और बहरोड़ में बलजीत यादव के कुल 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इनमें जयपुर में 8 और दौसा व बहरोड़ में एक-एक ठिकाने शामिल थे। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए थे, जिनके आधार पर गिरफ्तारी की गई।

2- सरकारी स्कूलों के लिए स्पोर्ट्स किट के नाम पर पैसा हड़पा

साल 2021-22 में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदी गई थीं। इनकी खरीद के नाम पर विधायक निधि से करीब 3.72 करोड़ रुपए खर्च किए गए। आरोप है कि इस राशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया और कई मामलों में बिना आपूर्ति या घटिया सामग्री के भुगतान किया गया।

मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की। जांच में फर्जी बिलिंग, ठेकेदारों से मिलीभगत और सरकारी धन के गबन जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।

बलजीत यादव बहरोड से निर्दलीय विधायक थे। ये फोटो तब की है। उस दौरान जयपुर के सेंट्रल पार्क में काले कपड़े पहनकर सुबह से शाम तक दौड़ लगाई थी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

बलजीत यादव बहरोड से निर्दलीय विधायक थे। ये फोटो तब की है। उस दौरान जयपुर के सेंट्रल पार्क में काले कपड़े पहनकर सुबह से शाम तक दौड़ लगाई थी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला नेता बताते

दिलचस्प बात यह है कि बलजीत यादव , जब बहरोड़ से निर्दलीय विधायक थे। तब उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जयपुर के सेंट्रल पार्क में काले कपड़े पहनकर सुबह से शाम तक दौड़ लगाई थी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र में पोस्टर लगवाकर भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को 51 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की थी। अब वहीं बलजीत यादव खुद करोड़ों रुपये के गबन और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में ईडी की गिरफ्त में हैं। कोर्ट में पेशी के बाद ईडी उनसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए- ED ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को किया गिरफ्तार:MLA फंड दुरुपयोग मामले में कार्रवाई, 3 करोड़ के गबन का मामला

बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। एमएलए फंड के दुरुपयोग मामले में ईडी की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने कार्रवाई की। (पढ़िए पूरी खबर)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *