Jodhpur NCB Busts Drug Factory
एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जोधपुर ने एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने 4.910 किलो मेफेड्रोन जब्त की है। जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।
.
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनी ने बताया- टीम को इनपुट मिले थे कि जालोर के करड़ा थाना क्षेत्र के खारा गांव में कलबियो का गोलिया स्थित एक घर में अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना पर टीम ने बुधवार दोपहर मकान पर छापा मारा।

पुलिस को मकान में ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारा।

एनसीबी ने बड़ी मात्रा में मौके से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।
तैयार ड्रग्स साथ केमिकल भी बरामद एनसीबी को मौके पर तीन युवक मिले जो किसी तरह का केमिकल तैयार करते हुए मिले। एनसीबी ने तीनों को गिरफ्तार में लेकर मकान का सर्च किया तो अंदर तैयार मेफेड्रोन के साथ-साथ भारी मात्रा में कच्चा माल और केमिकल बरामद किए। इस दौरान जब्त किए सामान में 4.910 किलोग्राम मेफेड्रोन, चार ड्रम अज्ञात केमिकल (20 लीटर), 2 लीटर की क्षमता के बोरोसिल कांच के जार, चुंबकीय हिलाने वाली मशीन (तापन प्लेट सहित), तौल मशीन, तापमापी, रबर पाइप और अस्थायी केमिकल लैब के उपकरण शामिल हैं।

बाजार में बेचने की योजना बना रहे थे आरोपी घनश्याम सोनी ने बताया-प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लगभग 50 किलोग्राम मेफेड्रोन तैयार कर उसे बाजार में बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार में लिए गए आरोपियों में पुखराज (27), आसुराम (40) और हनुमान राम (50) निवासी करड़ा (जालोर) शामिल हैं। एनसीबी गिरफ्तार में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
….
यह भी पढ़े
एक हरी मिर्च की कीमत 5 हजार रुपए:मथानिया में MD ड्रग्स और स्मैक की तस्करी; जोधपुर से प्राइवेट बस से हैदराबाद भेजा पार्सल

जोधपुर से हैदराबाद जा रही प्राइवेट बस के पार्सल में MD ड्रग्स की पुड़िया मिली है। तस्कर माल लेकर फरार हो गया। मथानिया मिर्च की आड़ में यह तस्करी की जा रही थी। मिर्च को बीच से फाड़कर सिल्वर फॉयल में नशे को पुड़िया में पैक किया गया था। मामला सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच में जुट गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

