Bihar Student Dies in Behror Road Accident


दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए एक बी.फार्मेसी स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक से जयपुर से बहरोड़ के बर्डोद गांव जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का जयप

.

घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पनियाला थाना क्षेत्र का है। पनियाला थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया-मृतक की पहचान अभिषेक कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था। अभिषेक जयपुर में बी.फार्मेसी का छात्र था और अपने दोस्त संजय कुमार के साथ जयपुर से बाइक पर बहरोड़ आ रहा था। वह गांव बर्डोद में अपने दोस्त गौरव भारद्वाज की बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

फ्लाईओवर के पास ट्रक ने मारी टक्कर मंगलवार शाम 5 बजे जब दोनों पनियाला थाना क्षेत्र में केसवाना फ्लाईओवर से थोड़ा पहले पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में अभिषेक और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने बहरोड़ पुलिस को रिपोर्ट दी है।

परिजनों ने बहरोड़ पुलिस को रिपोर्ट दी है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया राहगीर राजकुमार और विक्रम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को हाईवे वाहन की मदद से बहरोड़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई आदित्य वर्मा ने पनियाला थाने में मामला दर्ज करवाया है।

ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा पनियाला थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े

मां बोलीं-मेरे इकलौते बेटे को थार वाले ने मार डाला:अब मैं किसके भरोसे जिऊंगी, पांच बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल

जयपुर में जयंती मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक थार ने युवक को कुचल दिया। पहले थार ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार फैजान को कुचल दिया। पांच बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। (पढ़े पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *