Akhilesh Yadav, MPs Help Shashi Tharoor After Parliament Fall
नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संसद परिसर में बुधवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियों से उतरते समय फिसलकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सांसदों और कर्मचारियों ने तुरंत उनकी मदद की।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर मोबाइल फोन पर बात करते हुए संसद भवन परिसर में सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य सांसदों ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभाला। संसद के स्टाफ ने भी उन्हें खड़ा होने में मदद की।
थरूर के गिरने की घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि थरूर को कोई गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। सांसदों ने उनका हालचाल भी जाना। शशि थरूर के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
शशि थरूर के सीढियों से गिरने की 2 तस्वीरें:

शशि थरूर फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से उतर रहे थे। तभी गिर पड़े।

सीढ़ियों पर मौजूद दूसरे सांसदों और संसद के स्टाफ ने उन्हें सहारा देकर उठाया।
संसद के मकर द्वार पर सस्पेंड सांसदों का विरोध प्रदर्शन

संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसदों ने पोस्टर लेकर विरोध जताया। पोस्टर पर लिखा- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)। पोस्टर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, पीएम नरेंद्र मोदी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर थी।
इन सांसदों को चेयर की तरफ पेपर उछालने की शिकायत पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया है। आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर विपक्ष ने हंगामा किया।
———————————————— ये खबर भी पढ़ें:
लोकसभा में PM मोदी की स्पीच टली:शाम 5 बजे भाषण से पहले विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की खाली कुर्सी घेरी, सदन कल तक स्थगित

लोकसभा में बुधवार को पीएम मोदी की स्पीच शुरू होने से पहले विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ता पक्ष के नेताओं का घेराव किया।
विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया। पढ़ें पूरी खबर…

