4 करोड़ के ड्रग्स केमिकल और फॉर्च्यूनर जब्त:राजस्थान से राजगढ़ आई पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, आरोपी फरार
![]()
राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश की राजगढ़ पुलिस के साथ मंगलवार देर रात गोघटपुर गांव में संचालित ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी। छापे के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपए के केमिकल और उपकरण जब्त किए। मामला माचलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ड्रग्स फैक्ट्री मालिक का नाम रघु पाटीदार है, जो अपने घर में अवैध तरीके से ड्रग फैक्ट्री संचालित कर रहा था। ड्रग्स बनाने के लिए राजस्थान से केमिकल मंगाता था। ड्रग फैक्ट्री संचालक अभी फरार है। अब पढ़िए कैसे MP पहुंची राजस्थान पुलिस ? दरअसल, मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस की एक स्पेशल टीम झालावाड़ जिले में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को रोका गया। तलाश के दौरान ड्रग बनाने में उपयोग होने वाला लगभग 320 किलोग्राम केमिकल मिला। पिकअप सवार केमिकल को मध्य प्रदेश के आगर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस की टीम ने पिकअप सवारों से केमिकल से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी नहीं दे पाए। पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस की टीम मंगलवार देर रात माचलपुर थाना क्षेत्र के घोघटपुर गांव पहुंची। यहां माचलपुर पुलिस की मदद से तीन से चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी की भनक लगते ही मालिक फरार छापेमारी के दौरान घोघटपुर गांव की एक गली में स्थित रघु पाटीदार के घर में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री संचालित होने की पुष्टि हुई। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही ड्रग्स फैक्ट्री मालिक का नाम रघु पाटीदार अपनी कार छोड़कर भाग निकला। इस दौरान पुलिस की टीम ने मौके से अलग-अलग प्रकार के केमिकल, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामान जब्त किए गए। बरामद सामान की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने एक लग्जरी कार भी जब्त की है।
राजस्थान पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा राजस्थान पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गैंग लंबे समय से ड्रग्स बनाने के लिए केमिकल्स की सप्लाई और प्रोसेसिंग में शामिल था। स्थानीय पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ……………………………………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा: रतलाम में 10Kg एमडी, बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर…चंदन की लकड़ियां मिलीं; विधानसभा चुनाव लड़ चुका है रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब ढाई बजे कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 किलो 930 ग्राम एमडी एमडी ड्रग, करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य का केमिकल, 12 बोर की 2 बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Source link

