100 से अधिक कैंसर को हराने वाले लोगों को सम्मान:डॉ कीर्ती जैन बोले-कैंसर को हराना पूरी तरह संभव, जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में हुआ सम्मान समारोह
![]()
कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी को मात देने वाले 100 से अधिक व्यक्तियों का
बुधवार देर शाम जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल बेड़वास में सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र राठौड़ थे। डॉ राठौड़ ने कहा कि निजी क्षेत्र में जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ कैंसर मरीजों का इलाज कर रहा है। मरीजों का बढ़ता विश्वास और संख्या अस्पताल की गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि टोमोथेरेपी और आधुनिक पीईटी-सीटी स्कैन मशीन पूरे राज्य में केवल जीबीएच के पास उपलब्ध है। जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन और अमेरिका में कार्यरत कैंसर विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कहा कि कैंसर को हराना पूरी तरह संभव है। भारत में लगभग 70 प्रतिशत कैंसर से बचाव संभव है, जबकि शेष 30 प्रतिशत मामलों में जागरूकता, समय पर जांच और आधुनिक उपचार से तीन चौथाई मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ किया जा सकता है। उन्होंने कैंसर योद्धाओं से समाज में जागरूकता के दूत बनने का आह्वान किया। ताकि अन्य लोग इस बीमारी से समय रहते बच सकें। 30 साल से कैंसर से संघर्ष कर रही डॉ खमेसरा
वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रेणु खमेसरा, जो स्वयं पिछले 30 वर्षों से कैंसर से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिव की तरह विष पीकर कैंसर को हराया है, इसलिए उनका जीवन साधारण नहीं है। इस अवसर पर कैंसर योद्धाओं का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कैंसर के कारणों और बचाव पर आधारित नाट्य मंचन और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को गहरा संदेश दिया। कैंसर योद्धाओं द्वारा साझा किए गए अनुभवों ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। कार्यक्रम में अमेरिकन मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनय जोशी, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डॉ. दिनेश कोठारी, डॉ. मुकेश बडजात्या, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मनन सरूपरिया, डॉ. सचेत सक्सेना आदि मौजूद थे। ब्रेस्ट क्लिनिक शुरू
कार्यक्रम के दौरान ब्रेस्ट क्लिनिक का आगाज किया गया। इस क्लिनिक में नियमित रूप से डॉ. गरिमा मेहता द्वारा ब्रेस्ट संबंधी रोगों का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
Source link

