हेमलेट लगाकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत की मांग, हेलमेट लगाया, दंडवत पहुंचे ज्ञापन देने
![]()
कोटा में यूथ कांग्रेस की तरफ से सरकारी स्कूलों के जर्जर भवन की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग पर तंज कसने के लिए हेलमेट लगाया। कलेक्ट्रेट परिसर में दंडवत किया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर दंडवत कर कलेक्टर पीयूष सामरिया के नाम ज्ञापन दिया। यश गौतम ने बतायाा कि जहां एक ओर सरकार शिक्षा को लेकर बड़े बड़े वादे कर रही है वहीं दूसरी ओर जर्जर भवन छात्र छात्राओं के जीवन के लिए बड़ा खतरा बने हुए है। प्रदेश के 90 प्रतिशत स्कूलों में जर्जर भवन है जिनकी मरम्मत की जरूरत है। खतरा होने के कारण स्कूल भवन के बाहर क्लास चल रही है। कुछ दिनों पूर्व झालावाड़ में जर्जर स्कूल में हुए हादसे से भी सरकार ने सबक नहीं लिया है। इन छात्र छात्राओं के जीवन की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है लेकिन सरकार अपनी आंखें बंद किए बैठी है। यह उनके जीवन के साथ बड़ी लापरवाही है, इसे लेकर हाई कोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी की है। स्थिति यह है कि मरम्मत का पैसा स्कूलों तक नहीं पहुंच रहा है। सरकारी स्कूल ही नहीं, सरकारी भवनों में जाने में ड़र लगता है, हेलमेट लगाकर जाना ही सुरक्षा का उपाय रह गया है। इसी के विरोध में हेलमेट पहनकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत करवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर समय रहते मरम्मत के काम शुरू नहीं हुए तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
Source link

