हांडी शाह बाबा दरगाह के पास से हटाए अतिक्रमण:तहसीलदार महेंद्र मूंड के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, लोहे के केबिन जब्त, वक्फ की जमीन पर था कब्जा भारी पुलिस जाब्ता रहा तैनात




शहर के व्यस्ततम इलाके एक नंबर रोड पर स्थित हांडी शाह बाबा की दरगाह के पास बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। तहसीलदार महेंद्र मूंड के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों और लोहे के केबिनों को हटवाया।
प्रशासन की सख्ती: समझाइश के बाद भी नहीं हटे थे कब्जे तहसीलदार महेंद्र मूंड ने बताया कि यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड के उच्चादेशों की पालना में की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जमीन पर काबिज लोगों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। बीते शुक्रवार को भी कोतवाली थानाधिकारी की मौजूदगी में काबिज लोगों के साथ समझाइश की गई थी और उन्हें चेतावनी दी गई थी कि यह वक्फ की जमीन है, इसे खाली कर दें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के बाद अधिकतर लोगों ने अपनी दुकानों से सामान तो निकाल लिया था, लेकिन ढांचे (दुकानें) वहीं मौजूद थे। जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इन अस्थाई दुकानों को हटाकर लोहे के केबिनों को जब्त कर लिया। रोजगार बचाने की गुहार: हम किराया देने को तैयार कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद प्रभावित दुकानदारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। काबिज लोगों का कहना था कि वे कई वर्षों से यहाँ अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वक्फ कमेटी से गुहार लगाई कि वे वक्फ नियमों के अनुसार किराएदार बनने को तैयार हैं। दुकानदारों ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें इस तरह बेदखल कर उनके रोजगार को न छीना जाए। मौके पर मौजूद झुंझुनूं वक्फ कमेटी के अध्यक्ष इकबाल गंगियासर ने बताया कि वक्फ की बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण था। उन्होंने कहा, “प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के फैसले को गंभीरता से लेते हुए यह ठोस कदम उठाया है, जो सराहनीय है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से एक नंबर रोड पर हड़कंप मच गया, हालांकि समझाइश और पहले से दिए गए नोटिस के कारण कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *