सीकर में आज न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज:सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, अभी 3 स्थिर रहेगा मौसम
![]()
सीकर में 2 दिन से ठंडी हवाएं बढ़ गई हैं। आज यहां पर तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
सीकर में घने कोहरे के अलर्ट के बीच आज बामनवास और बाजौर सहित आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया। आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। तापमान में गिरावट होने के चलते आज सुबह भी फसलों पर ओस देखने को मिली। सीकर में अभी आगामी 3 दिनों तक तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। 8 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो सकती है।
सीकर में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ गई है। सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे से सटे गांवों में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब कमजोर हो चुका है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, आज सुबह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा।
इससे पहले सोमवार तक सीकर इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। सीकर जिले में मंगलवार को बादल छंटते ही दिन में धूप खिली, हल्की बादलवाही के कारण दिन का तापमान भी कम रहा। शाम होते ही सर्द हवाएं बढ़ गईं। सीकर जिले में 4 फरवरी तक कोहरे का अलर्ट है तो वहीं 8 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी संभव है।
Source link

