सवाई माधोपुर में 23-घंटे बाद उठाया बुजुर्ग महिला का शव:8 मांगों पर सहमति बनी; पैर काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए थे लुटेरे
![]()
बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम 60 साल की महिला की हत्या और जेवरात लूटने की वारदात हुई थी। वारदात को लेकर 23 घंटे तक आंदोलन चला। जिसके घटना के 28 घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बौंली CHC पहुंचाया गया। इससे पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाईपास हाईवे पर जाम लगा दिया था। रातभर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवजा व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी। यहां प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी। इन 8 मांगों पर ग्रामीणों और प्रशासन में बनी सहमति
Source link

