शिविर में 65 प्रकरण निस्तारित
![]()
पेंशनर्स की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर कोषाधिकारी कार्यालय में पेंशनर समस्या समाधान शिविर लगाया गया। अतिरिक्त निदेशक पूनम मेहता की मौजूदगी में कुल 65 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें 57 प्रकरण नाम एवं जन्म तिथि संशोधन से संबंधित थे, जबकि 8 प्रकरणों का त्वरित समाधान किया गया। इसके अलावा 15 प्रकरण काल्पनिक वेतन वृद्धि से जुड़े रहे, जिनका शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम दुबे के नेतृत्व में अतिरिक्त निदेशक का स्वागत कर आभार जताया गया। लंबित एरियर और 30 जून की अतिरिक्त वेतन वृद्धि से संबंधित प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। पेंशनर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष बृजसुंदर शर्मा, उपसभाध्यक्ष गोपाललाल मेघवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र चतुर्वेदी ने सहयोग किया। महामंत्री शंभूदयाल मेहरा ने बताया कि जिले में अभी भी 619 पेंशनर्स ने जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं। समय पर प्रमाण पत्र अपडेट नहीं कराने पर आगामी माह में पेंशन रोकी जा सकती है। शिविर में सभाध्यक्ष रामनिवास मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद बैरवा, उपाध्यक्ष छोटूलाल बैरवा और प्रदेश संयुक्त मंत्री रविशंकर गौतम भी शामिल रहे।
Source link

