शिविर में 200 से अधिक व्यक्तियों ने करवाई जांच



भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर में प्रथम बार बिना दवाई घुटनों, कमर, पीठ आदि के दर्द निवारण को लेकर बुधवार को एन एच -68 अहमदाबाद मार्ग स्थित वांकल धाम में वैद्यराज जिग्नेश भाई पटेल, वगतावरमल लूणिया व मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारम्भ हुआ। आयोजक वगतावरमल लूणिया ने बताया कि वर्तमान समय की भाग-दौड़ व भौतिकवादी संस्कृति में बढ़ती उम्र के साथ तमाम प्रकार की बीमारियां व शारीरिक समस्याएं व्यक्ति को जकड़ती जा रही है। ऐसे में आमजन की सेवा व राहत को लेकर दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर गुरुवार को भी रहेगा। समाजसेवी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीवों के लिए सर्वोच्च धन है। स्वस्थ व्यक्ति ही संसार का सबसे सुखी व्यक्ति माना जाता है। अमन ने कहा कि निरोगी काया मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धन और सुख है। शिविर के प्रथम दिवस 200 से अधिक व्यक्तियों की जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान वगतावरमल लूणिया, गौतमचन्द सिंघवी, पारसमल गोठी, गौतमचन्द छाजेड़, भोमाराम, जगदीशचन्द छाजेड़, मदनलाल सिंघवी, चम्पालाल बोथरा, मदनलाल बोथरा, एडवोकेट दीक्षित बोथरा, राजू लूणिया, मनीष मामतोरा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *