विजय फुलवारी ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल महासचिव नियुक्त:डॉ. अरविंद माथुर ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन को मजबूत करने के निर्देश
![]()
ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल में एडवोकेट विजय फुलवारी को महासचिव नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी के निर्देश पर ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. अरविंद माथुर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। छोटाबास, ब्यावर निवासी एडवोकेट विजय फुलवारी पुत्र पारसमल फुलवारी को नियुक्ति के अवसर पर औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ. अरविंद माथुर ने नवनियुक्त महासचिव को सेवादल को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। माथुर ने फुलवारी से सेवादल की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन सृजन अभियान को मजबूती प्रदान करने, सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा, जिला प्रवक्ता आशीष शर्मा (बिट्टू), ऋषि लांबा, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, राजकुमारी तंवर, शाहिद खान, मुकेश लखन, सुनील दुबे और रवि सुखाड़िया सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी मौजूद पदाधिकारियों ने एडवोकेट विजय फुलवारी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फुलवारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
Source link

