रेवाड़ी में जलने से पिकअप ड्राइवर की मौत:करंट लगने से लगी आग, पशुओं का चारा भरकर जा रहा, राजस्थान का रहने वाला
![]()
रेवाड़ी के गांव रामपुरी में बुधवार की दोपहर बिजली का करंट लगने से पशु चारे से भरी पिकअप में आग लग गई। करंट लगने और जलता हुआ चारा ऊपर गिरने से राजस्थान निवासी 32 वर्षीय ड्राइवर सावरमल की मौत हो गई। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। राजस्थान से चारा लेने आया था ड्राइवर जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला भिलवाड़ा के करारी निवासी 32 वर्षीय सावरमल पिकअप में पशुओं का चारा लेने के लिए रेवाड़ी के रामपुरी आया हुआ था। चारा भरने के लिए पिकअप पर तिरपाल लगाया हुआ था। सावरमल जब चारा भरने के बाद पिकअप लेकर निकला तो बिजली लाइन के नीचे से गुजरते समय तारों की चपेट में आ गई। पिकअप में करंट आने से चारे में अचानक आग लग गई। पिकअप ड्राइवर सावरमल को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। वह किसी प्रकार गाड़ी से बाहर निकला तो जलता हुआ पशु चारा उसके ऊपर आकर गिर गया। झुलसी हाल में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्रवाई कर रही है पुलिस जाटूसाना थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि ड्राइवर की मौत करंट लगने से हुई है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
Source link

