मतदाता सूची में 7 फरवरी तक हो सकेगी अपडेट:नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के लिए कर सकते है आवेदन
![]()
डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची अद्यतन का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि 29 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।
जिन नागरिकों का नाम इस ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है या जिनकी प्रविष्टियों में कोई त्रुटि है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है। मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी नागरिक मतदाता बनने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
जिला निर्वाचन विभाग ने विशेष अपील की है कि जिन नागरिकों का नाम 01/01/2025 की मतदाता सूची में नहीं था और वे 01/01/2026 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं, वे अनिवार्य रूप से अपना नाम जुड़वाएं। इसी प्रकार, जिन मतदाताओं का नाम ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) कारणों से सूची में है, उन्हें नाम हटवाने के लिए आवेदन करना चाहिए।
मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/OnlineClaimObjection Links.aspx पर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
ऑफलाइन आवेदन के लिए, नागरिक अपने क्षेत्र के प्रगणक (BLO) से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र भर सकते हैं। फॉर्म 1 नाम जुड़वाने के लिए, फॉर्म 2 नाम हटवाने के लिए और फॉर्म 3 संशोधन के लिए उपयोग किया जाता है।
Source link

