भीलवाड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट:घर क गेट बंद करवाए-किसी को बताने पर आजीवन जेल की धमकी, FD तुड़वाने बैंक पहुंचे तो मैनेजर को शक हुआ




भीलवाड़ा शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर की सतर्कता से 80 वर्षीय बुजुर्ग के 9 लाख रुपए ठगों के हाथ जाने से बच गए। बुजुर्ग को लगातार 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ऑनलाइन फ्रॉड की कोशिश की जा रही थी। सिम कार्ड से अश्लील गतिविधियां चल रही बोल कर फसाया सुभाष नगर राम मंदिर क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय संपतलाल महात्मा को 21 जनवरी की दोपहर वाट्सएप पर वीडियो कॉल इनआया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से मुंबई में एक सिम चल रही है, जिसका इस्तेमाल अश्लील गतिविधियों में हो रहा है। 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर मानसिक दबाव बनाया बुजुर्ग ने इससे इनकार किया तो कॉल को कथित कोलाबा मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया। वीडियो कॉल पर मुंबई पुलिस का लोगो दिखाया गया। बुजुर्ग को लगातार 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। ठगों ने बैंक खाते और एफडी से जुड़ी पूरी जानकारी भी हासिल कर ली। FD तुड़वाने बैंक पहुंचे तो पता लगा डर के माहौल में बुजुर्ग एफडी तुड़वाने राजस्थान ग्रामीण बैंक पहुंचे। बैंक मैनेजर महेंद्र शर्मा को संदेह हुआ। दो दिन बाद जब एफडी तुड़वाकर राशि खाते में डाली गई तो मैनेजर ने रुकवा दिया। मैनेजर महेंद्र शर्मा ने राशि ट्रांसफर होने से रोक दिया, जिससे 9 लाख रुपए सुरक्षित बच गए। 7 दिन में 36 कॉल किए 17 केस दर्ज से डराया संपतलाल ने बताया कि 21 जनवरी को कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताकर कहा कि उनके नाम पर जारी एक मोबाइल नंबर से अश्लीलता से जुड़ी 17 शिकायतें दर्ज हैं। कॉल को कोलाबा, मुंबई पुलिस से कनेक्ट किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ 17 केस दर्ज हैं। ईडी के जॉइंट डायरेक्टर के नाम एप्लीकेशन लिखवाई आधार कार्ड के जरिए खार क्षेत्र के केनरा बैंक में 480 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा खाता खुला है, जिसका संबंध नरेश गोयल केस से बताया गया। व्हाट्सएप कॉल पर संदीप यादव नामक व्यक्ति ने संपर्क किया और केस अपने पास होने की बात कही। उम्र का हवाला देकर जल्दी निपटारा कराने का भरोसा दिलाया। ईडी के जॉइंट डायरेक्टर राजेश मिश्रा के नाम पर एप्लिकेशन लिखवाकर व्हाट्सएप करवाई गई। बिना परमिशन सोने बोलने पर रोक लगाई इसके बाद वीडियो कॉल पर कथित मीटिंग करवाई गई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर बेल दिलाने की बात कही गई। ठगों ने संपतलाल और उनकी पत्नी निर्मला देवी को वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्टकर लिया। उन्हें घर का गेट बंद रखने, 24 घंटे फोन ऑन रखने, बिना अनुमति सोने या बोलने तक पर रोक लगा दी गई। किसी को जानकारी देने पर जान का खतरा और आजीवन जेल की धमकी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *