भीलवाड़ा में देहात कांग्रेस ने दिया धरना:BVGRAMG विधेयक को वापस लेने ओर मनरेगा को मूल स्वरुप में बहाल करने की मांग,राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
![]()
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की ओर से आज कलेक्ट्रेट पर देहात जिलाध्यक्ष ओर पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन विधेयक को वापस लेने व मनरेगा को मूल स्वरुप में बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी देहात के जिला अध्यक्ष और पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को बचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी वरिष्ठ नेता,जिला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को लेते हुए एकदिवसीय कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। आमजन को जागरूक किया जाएगा मनरेगा योजना में जो बदलाव किया है उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापस ले अन्यथा हम लोगों को जागरूक करेंगे,ज्ञापन करेंगे , प्रदर्शन करेंगे ताकि लोगों की हक की जो गारंटी थी वह उन्हें मिल सके जो इन्होंने खत्म किया है।इसके बाद अगला कदम हम इस आंदोलन को जन जागरण अभियान मनाएंगे जन-जन तक इस योजना को लेकर जागरूकता पहुंचाएंगे। तकनीक के नाम पर लोगों को योजना से दूर किया जा रहा तकनीक के नाम पर लोगों को इस योजना से दूर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को अगर रोक लगानी है तो अडानी पर लगाए जिस तरह राजस्थान की जमीन सौर ऊर्जा के नाम पर बेची जा रही है सारे टेंडर चाहे ईआरसीपी का हो या फिर कोई और बड़ा टेंडर हो। 100 करोड़ से ऊपर सभी टेंडर एक ही व्यक्ति को जा रहे हैं। गुजरात मॉडल के नाम से जा रहे हैं क्या यह गुजरात मॉडल है क्या। आज के समय में 22% लोगों की पेंशन नहीं आ रही है यह कहां की गारंटी है कहां के नेता है। इस योजना में राम का नाम नहीं नाम बदलने की बात को लेकर जाट ने कहा की अगर यह राम का नाम लेते तो हमें कोई एतराज नहीं थी लेकिन इन्होंने इसमें विकसित भारत गारंटी किया है और कांग्रेस ने रोजगार गारंटी किया है। इस पूरी योजना में कहीं भी राम जी का नाम नहीं है अच्छा होता अगर भारतीय जनता पार्टी राम जी का नाम लाते तो कांग्रेस कभी विरोध नहीं करती।
Source link

