बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल:परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज जारी




चूरू में बुधवार सुबह बूंटिया रोड पर एक बाइक सवार ने 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। वार्ड 38 निवासी पवन भार्गव फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार सुबह वह बूंटिया गांव में फेरी लगाने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी बूंटिया रोड पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पवन कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया, जिसका इलाज भी डीबी अस्पताल में चल रहा है। इमरजेंसी स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है। घायल पवन कुमार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *