डांस पार्टी करने से रोका तो युवकों ने पीटा,VIDEO:महिला को कार से टक्कर मारकर घसीटा, क्षेत्रवासियों के इकट्ठा होने पर भागे
![]()
अजमेर में घर के बाहर डांस पार्टी करने पर टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। डांस पार्टी कर रहे 3 युवकों ने पीड़ित और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों आरोपियों ने पीड़ित की दोस्त की बहन पर गाड़ी से टक्कर मारी और उसको काफी दूर तक घसीट दिया। जिसके हाथ और पैर में फैक्चर हुआ है। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। पीड़ित की ओर से मामले में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पसंद नगर कोटड़ा निवासी खेमचंद प्रसवानी ने बताया कि उसके घर के सामने विशाल, नितिन व नोनी डांस पार्टी कर रहे थे। तीनों के द्वारा गाली गलौज भी की जा रही थी। जब उसने मना किया तो उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट की गई। उसके दोस्त विष्णु से भी मारपीट हुई। पीड़ित ने बताया कि बाद में तीनों आरोपियों द्वारा अपनी गाड़ी से उसके पड़ोसी कर सरज्ञान देवी को टक्कर मार दी। बाद में उसे कई दूर तक घसीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में क्षेत्रवासियों के द्वारा बीच बचाव कर छुड़वाया भी गया। उसके साथ ही तीनों आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV सामने आया युवकों से मारपीट और महिला पर गाड़ी चढ़ाने का सीसीटीवी भी बुधवार को सामने आया है। जिसमें कुछ वक्त एक युवक को रॉर्ड से पीटने और बाद में एक महिला पर गाड़ी चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।
Source link

