झालावाड़ में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक:पुलिस पर विवाद मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप
![]()
झालावाड़ जिले के पनवाड़ में बुधवार सुबह एक ग्रामीण 133 केवी की हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया। गणेशपुरा निवासी छीतरलाल मेहता ने पुलिस पर एक विवाद मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस पहुंची। छीतरलाल मेहता झूले के सहारे पनवाड़ स्टेट हाईवे-74 पर स्थित बिजली के खंभे पर चढ़ा। ग्रामीण और उसके परिजनों का आरोप है कि दो पक्षों के विवाद में पुलिस उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। बार-बार कहने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण मानसिक तनाव में
जानकारी के अनुसार, छीतरलाल किराड़ ने 3 दिन पहले पनवाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण वह लगातार मानसिक तनाव में था।
घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को भी सूचित किया गया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस और परिजन ग्रामीण को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा था। गांव के कुछ लोग कर रहे है परेशान
मौके पर मौजूद उसकी पत्नी निहाल बाई ने आरोप लगाया कि गांव के महावीर गुर्जर, देशराज गुर्जर और बालचंद गुर्जर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इसी उत्पीड़न को लेकर उनके पति ने थाने में शिकायत दी थी। निहाल बाई ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Source link

