जवाहिर हॉस्पिटल में अब 3 साल वाला गर्भनिरोधक इंप्लांट शुरू:CMHO बोले- बिना साइड इफेक्ट 3 साल तक बच्चों में रखें अंतर, निशुल्क सुविधा है
![]()
जैसलमेर जिले में परिवार नियोजन और दो बच्चों के बीच अंतराल रखने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यूएनएफपीए (UNFPA) के सहयोग से जवाहिर हॉस्पिटल में ‘सबडर्मल इंप्लांट’ गर्भनिरोधक की आधुनिक सुविधा निशुल्क शुरू कर दी है। 3 साल तक की छुट्टी, कोई साइड इफेक्ट नहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत यह एक क्रांतिकारी कदम है। यह इंप्लांट बच्चों में अंतर रखने का सबसे सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक साधन है। एक बार लगवाने के बाद महिला को 3 साल तक किसी अन्य गर्भनिरोधक उपाय की आवश्यकता नहीं रहती। डॉ. पालीवाल ने स्पष्ट किया कि इस आधुनिक साधन के कोई भी दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट्स) नहीं हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा निशुल्क सेवा जवाहिर हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. रवींद्र सांखला इस तकनीक में विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं और उनके द्वारा ही यह इंप्लांट लगाया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, यह सुविधा जिला जवाहिर हॉस्पिटल में पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। क्यों खास है सबडर्मल इंप्लांट? अवधि: एक बार लगने पर 3 साल तक प्रभावी। प्रक्रिया: इसे हाथ की त्वचा के नीचे एक छोटे से प्रोसीजर के जरिए लगाया जाता है। सुविधा: रोजाना गोली खाने या बार-बार अस्पताल आने की झंझट से मुक्ति। सुरक्षा: शरीर पर इसका कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि जो दंपती परिवार नियोजन के स्थाई या लंबे समय वाले साधनों की तलाश में हैं, वे जिला अस्पताल पहुंचकर इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Source link

