जवाहर नगर थाना पुलिस ने बैट्री चोर पकड़ा:आरोपी नशे की लत के कारण करता था चोरी; चोरी का माल और वाहन बरामद
![]()
पुलिस थाना जवाहर नगर ने विद्युत बैट्री चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी विशाल वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की गई हैं, वहीं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। नशे की लत के कारण करता था चोरी डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि आरोपी स्मैक का नशा करने का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी शाम के समय अंधेरा होने पर पहले इलाके की रेकी करता और मौका देखकर चोरी करता था। चोरी के बाद वह माल को कम दामों में कबाड़ियों को बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाता था। उन्होंने बतायि कि 2 फरवरी को पीड़ित दीपशिखा धाकड़, कनिष्ठ अभियंता सुधार चतुर्थ जयपुर, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 2 फरवरी की शाम करीब 8 बजे तत्कालेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-2 जवाहर नगर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास लगे आरएमयू उपकरण से दो बैटरियां चोरी हो गईं। इनकी कीमत करीब 8.72 लाख रुपये बताई गई है। चोरी गई बैटरियां एचबीएल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी की थीं, जिनकी क्षमता 12AH @20H थी। बैटरियों की चोरी से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और विभाग को राजस्व हानि भी हुई। इस संबंध में थाना जवाहर नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 3 फरवरी को वह चोरी की बैटरियां बेचने की फिराक में था, इस दौरान पुलिस ने उसे डिटेन किया, और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चोरी का माल और वाहन बरामद गिरफ्तार आरोपी विशाल वर्मा (27) पुत्र स्व. राकेश वर्मा, निवासी मोती विहार, प्रताप सर्किल, कालवाड़ रोड, थाना करधनी जयपुर के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की गई हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। आरोपी का पहले भी चोरी के मामले में हो चुका चालान पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल वर्मा आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के मामलों में चालान हो चुका है। उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल आरोपी न्यायिक प्रक्रिया में है और पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
Source link

