जयपुर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:कहा- सरकार राजसेस कॉलेजों को बर्बाद करने पर तुली है, आंदोलन की चेतावनी दी
![]()
जयपुर में राजसेस कॉलेजों में संविदा पर होने वाली नियुक्तियों के खिलाफ शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) ने आज कालाडेरा के राजकीय सहरिया पीजी कॉलेज में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की। ABRSM का कहना है कि सरकार राजसेस कॉलेजों को बर्बाद करने पर तुली है। इन कॉलेजों में न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही स्थायी शिक्षक। संविदा पर भर्ती करके सरकार शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रही है। शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर भर्ती प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने सोडाणी समिति की सिफारिशों को भी तुरंत लागू करने की मांग की है। सरकार राजसेस कॉलेजों के साथ अन्याय कर रही
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सचिव डॉ. शक्तिसिंह शेखावत ने कहा कि सरकार राजसेस कॉलेजों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि संविदा भर्ती से कॉलेजों में अस्थिरता आएगी और छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने सरकार से तुरंत इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
Source link

