चूरू में यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन:संगठनों और युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा




चूरू में बुधवार को यूजीसी कानून के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुआ। विभिन्न संगठनों और युवाओं ने पंचायत समिति परिसर से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सांकेतिक जाम भी लगाया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने “यूजीसी रोलबैक करो” और “केंद्र सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी नियमों से झूठी शिकायतों पर सजा के प्रावधान हटा दिए गए हैं, जिससे इनके दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है। करणी सेना के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढ़रिया ने बताया कि यदि यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाई हो, लेकिन केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप कर इसे पूरी तरह वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में आरएसी का जाप्ता तैनात रहा। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर योगेश गौड़, विमल शर्मा, हरिश बजाज, गिरीश भावनानी, महेश गौड़, श्रीराम पिपलवा, अंजनी शर्मा, आलोक सिंह, केशर सिंह, नरेन्द्र राठौड़, विजय डोभाल, सुनील भाउवाला, आशीष चोटिया, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, राजवीर सिंह, अनिता जोशी, पंकज सिंह और मनीष पीपलवा सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *