गाजियाबाद- 3 नाबालिग बहनें हाथ पकड़कर 9वीं मंजिल से कूदीं:दावा- ऑनलाइन लव गेम की लत थी, पिता ने डांटा तो जान दे दी




गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। वे कोरोना दौर से ये गेम खेल रही थीं। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया। हालांकि, परिवार वाले अभी कुछ नहीं कर रहे हैं। घटना भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी तक की जांच में आया है कि तीनों ने सुसाइड किया है। तीनों एक साथ ही रहती थीं। मोबाइल से गेम खेलती थीं। किन परिस्थतियों में सुसाइड किया, इसकी जांच की जा रही हैं। सुसाइड नोट में लिखा- गेम नहीं छोड़ पा रही हूं तीनों बहनें जिस रूम में सोती थीं, वहां डायरी में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा हुआ है, ‘मम्मी पापा सॉरी…गेम नहीं छोड़ पा रही हूं।’ पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं SP अतुल कुमार सिंह ने बताया- लड़कियों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) हैं। इनके पिता चेतन ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। पुलिस को रात 2:18 बजे सूचना मिली, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बच्चियां जमीन पर पड़ी मिलीं और गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें एंबुलेंस से लोनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कोरियन लव गेम के बारे में जानिए कोरियन लव गेम एक प्रकार का ऑनलाइन गेम है। यह इंटरनेट पर चलने वाले ऐसे ऑनलाइन चैट सिस्टम का नाम है, जिसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी लड़का-लड़की बताकर बात शुरू करता है। यह गेम ज्यादार सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैलती है। शुरुआत में सामने वाला दोस्ती और प्यार की बातें करता है। आसान-आसान टास्क दिए जाते हैं, ताकि भरोसा बन जाए। धीरे-धीरे टास्क बढ़ते जाते हैं। मानसिक दबाव बनने लगता है। कई मामलों में बात न मानने पर डराया जाता है। इससे खेलने वाला व्यक्ति तनाव में आ जाता है। उसका व्यवहार बदलने लगता है। —————- ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत के शिकार स्टूडेंट ने लगाई फांसी भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत के चलते 14 साल के स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। परिजन को आशंका है कि ऑनलाइन गेम में दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए बच्चे ने आत्मघाती कदम उठाया। मामला पिपलानी इलाके की श्रीराम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। 8वीं क्लास में पढ़ने वाला अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *