कोटा में कोहरा छाया:रात का तापमान गिरा, फिर बढ़ी सर्दी, बादल छाने से बदलेगा मौसम
![]()
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही सर्दी फिर बढ़ गई है। कोटा में रात का तापमान गिरा है। आज सुबह शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरा देखने को मिला। कई जगह तो विजिबिलिटी 100 से 150 मीटर के आसपास रही। सर्द हवा चलने लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाने की संभावना जताई है। बुधवार सुबह शहर सहित जिले के अधिकांश इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही कोहरे के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मंगलवार को रात का तापमान 1 डिग्री तक गिरा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
Source link

