कनाना में 1008 कुण्डात्मक ललिता महायज्ञ का ध्वजारोहण:यज्ञशाला पर गूंजे वैदिक मंत्रोच्चार, चढ़ावे की लगी बोली
![]()
कनाना गांव में महंत परशुराम गिरी के सानिध्य में आयोजित होने वाले 1008 कुण्डात्मक ललिता महायज्ञ के यज्ञशाला पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के बाद ललिता महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के लिए चढ़ावे की बोलियों की विधिवत शुरुआत की गई। इसके साथ ही 1008 कुण्डात्मक ललिता महायज्ञ मां सरस्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चढ़ावे की बोलियों का भी आयोजन किया गया। यह मुख्य कार्यक्रम 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर संगम गिरी, चेतन गिरी महाराज, प्रकाश दास महाराज, सोमानंद सरस्वती महाराज, गणेश दास महाराज, श्रवणदास महाराज और रमेश दास महाराज सहित कई संतों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन नवरत्न लाल सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धमेंद्र करण, मानवेन्द्र करण, सुजान सिंह सोढा, मागाराम भोड, मदन तांतेड़, पुंजराज सोनी, गणेशाराम बोका, घमण्डाराम, नैनाराम कुकल, सुरेश देवासी, हरीश चौधरी, गोपाल सिंह, अर्जुन दान और बृजमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
Source link

