एक करोड़ की चोरी की वारदात का खुलासा:जीजा, साला और ससुर गिरफ्तार, सोने -चांदी के गहने और नगदी बरामद




जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में करीब 1 करोड रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि 25 जनवरी को सरदारपुरा चतुर्थ रोड निवासी भरत मेहता ने सरदारपुरा पुलिस थाना ने एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में मेहता ने बताया- मेरे पड़ोसी के फोन से बात होने पर पता चला कि मेरे मकान के मुख्य दरवाजा के लगा ताला टुटा हुआ है और मुख्य दरवाजा खुला पडा है। जिस पर मैने मौसेरे भाई राजेश जैन व अन्य सम्बधियो को फोन किया और बताया कि हम लोग मुम्बई में है और मकान के ताले टूट गये है, आप जाकर मकान सम्भाल लेवे और ताले टूटने की सुचना सरदारपुरा थाने को दें। इसके बाद मेरे भाई ने सरदारपुरा थाना को इस संबंध में सूचना दी। घर पहुंचने पर पता चला कमरे में पड़ी दो लकडी की और एक गोदरेज सैफ अलमारीयो के ताले भी तोड़े गए है। अलमारीयो में समान इधर उधर बिखरा हुआ पाया गया। 6 फरवरी को मेरे पुत्र की शादी है जिस कारण कमरे की अलमारीयो मे सोने के जेवरात चादी के बरतन व जेवरात तथा साथ ही नकद राशि भी पड़ी थी। चोरों ने 12 लाख 40 हजार रुपये नकद राशि के साथ करीब 90 लाख रुपए के के गहने चोरी कर लिए गए। 200 सीसीटीवी कैमर खंगाले मकान में नकबजनी के दौरान चोरी हुआ माल लगभग एक करोड रूपयें का मुल्य होने से थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। इस स पर पुलिस थाना सरदारपुरा के विशेष टीम के द्वारा घटना से पूर्व व घटना के पश्चात सरदारपुरा क्षेत्र व रेल्वे स्टेशन के आस पास लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही साथ मानवीय इकट्ठी की गई। जांच जांच के दौरान पता चला कि उदयपुर व बांसवाडा के कुछ क्षेत्रों में रहने वाले चाबी बनाने वालें बदमाश इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे सकते है। जिस पर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो के आधार पर एक विशेष टीम बासवाडा रवाना की गई। टीम ने बांसवाडा व उदयपुर में रहकर गोपनीय तरीके से सादा वस्त्रों में घूमकर घटना में शामिल अपराधियों को नामजद किया। दिन में की रेकी जांच में आरोपियों की पहचान दीप सिंह व रणदीप सिंह सीकलीगर सिख के रूप में हुई । गहनता से अनुसंधान किया तो यह तथ्य सामने आये कि दोनों अपराधी 23 जनवरी को रणछोड मंदिर के पास उदयमंदिर क्षेत्र में सुबह जल्दी एक होटल में चोरी की वारदात के इरादे से आकर रूके थे। दिनभर महामंदिर थाना हल्का क्षेत्र में घूमते रहे लेकिन सघन आबादी एवं कोई उपयुक्त बंद मकान नहीं मिलने से आसपास के लोगों से पोश इलाके के बारें में जानकारी प्राप्त कर शास्त्रीनगर व सरदारपुरा क्षेत्र में घूमें। सरदारपुरा क्षेत्र में भरत मेहता के बंद मकान की पहचान कर होटल में चले गये। रात को दिया वारदात को अंजाम उसी रोज रात्रि को करीबन 12 बजे होटल से निकलकर सरदारपुरा बी रोड पर घर के आगे खडी मोटरसाईकिल का लॉक तोडकर चोरी कर ली। उसी मोटरसाईकिल पर घूमते हुए भरत मेहता के सूने मकान में पहुंचकर घर के ताले तोडकर अलमारी में रखा लगभग 500 ग्राम सोने के आभुषण, लगभग 3 किलों चांदी के बरतन व लाखों रूपयें की नकदी चुराकर चोरी की मोटरसाईकिल को उपयोग में लेकर पुन होटल की और फरार हो गये। नानी की मौत को बताया जल्दी जाने का कारण होटल संचालक द्वारा जल्दबाजी में वापस होटल आने व आनन फानन में चैक आउट करने के बारें में पुछा तो खुद की नानी मर जाना बताते हुए जल्दीबाजी में होटल के कमरे में से अपना सामान लेकर निकल गये। रोडवेज की बस में बैठकर पिंडवाड़ा से होते हुए बांसवाड़ा में अपने निवास स्थान पर पहुंच गये। जहां पर आरोपियों ने दीपसिंह के पिता तिरथसिंह ने चोरी के सामान को अपने हिसाब से छिपाकर पुरे परिवार सहित बबांसवाड़ा से फरार हो गये। अलग अलग स्थानों से पकड़ा सरदारपुरा पुलिस थाना के विशेष टीम द्वारा अपराधियों के ठिकाने बांसवाडा, उदयपुर, रतलाम तथा बडौदा गुजरात में लगातार पीछा कर तीनों अपराधियो को अलग -अलग स्थानों से दस्तयाब कर अपराधियों द्वार चोरी सम्पूर्ण सोने व चादी के आभूषण व नकदी बरामद करने की है। घटना में पकाम ली गई मोटरसाईकिल चोरी करने के सम्बंध में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रणदीप सिंह व दीपसिंह आपस में जीजा एवं साला हैं। इनको किया गिरफ्तार 1. रणदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी गुरूनानक कॉलोनी कच्ची बस्ती बेडवास देबारी पुलिस थाना प्रतापनगर उदयपुर जिला उदयपुर। 2 दीपसिह पुत्र तिरथ सिंह सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी लोधा मयूर मिल के पिछे बांसवाडा, हाल डूंगरपुर रोड सिद्दी विनायक कॉलोनी के पिछे पीएम आवास कॉलोनी पुलिस थाना सदर बांसवाड़ा जिला बांसवाड़ा । 3. तिरथ सिंह उर्फ तीतर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सिकलीगर उम्र 47 साल निवासी लोधा मयूर मिल के पिछे बांसवाड़ा , हाल डूंगरपुर रोड सिगी विनायक कॉलोनी के पिछे पीएम आवास कॉलोनी पुलिस थाना सदर बांसवाडा जिला बांसवाड़ा। ये रहे पुलिस टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी , दीपलाल, बजरग, राजाराम, कैलाश, मोतीलाल,संतराम , महेन्द्र, साईबर सेल कार्यालय हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *